बिटिया और पत्नी के साथ छुट्टियां एंजॉय कर रहे एमएस धोनी, देखें VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के हालिया दौरे के बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत एमएस धोनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार को आराम दिया गया है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को लंबे समय के बाद अपने परिवार के साथ जुड़ने का मौका मिला है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी अपनी पत्नी और बेटी के साथ छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं।
दरअसल धोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नजर आ रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट पर अब तक करीब 10 लाख से भी ज्यादा लोग इस वीडियो को देख चुके हैं।
5 लाख से ज्यादा यूजर इसे लाइक कर चुके हैं इसे पोस्ट करते हुए धोनी ने कैप्शन में लिखा, 'फन टाइम विद फैमिली'। यह वीडियो तस्वीरों को मिलाकर बनाया गया है। इस वीडियो में धोनी अपने डॉग्स के साथ खेल रहे हैं। वैसे यह पहला ऐसा समय नहीं है जब धोनी ने अपनी बिटिया का वीडियो शेयर किया है। दौरे से लौटने के बाद वह अक्सर इस तरह का वीडियो अपलोड कर अपने फैंस को खुश रखते हैं।
A post shared by @ mahi7781 on
इससे पहले एक फुटबॉल मैच के दौरान धोनी ने एक वीडियो फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर किया था। उस मैच में धोनी की बेटी जीवा अपने पापा को पानी पिलाते हुए नजर आई थईं। धोनी के इस वीडियो को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।
Game time for Ziva and Mahi ❤️ she is all around the ground.. cuteness at its best. @msdhoni @Circleofcricket pic.twitter.com/ToHQj6cOm0
— Ishan Yadav Mahal (@BeingIshanCric) October 15, 2017