{"_id":"629dbc75011a1a0700663a97","slug":"ms-dhoni-buys-shares-in-indian-drone-company-garuda","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni: आधुनिक तरीके से किसानों की मदद करेंगे धोनी, ड्रोन कंपनी गरुड़ में लगाया पैसा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
MS Dhoni: आधुनिक तरीके से किसानों की मदद करेंगे धोनी, ड्रोन कंपनी गरुड़ में लगाया पैसा
Mon, 06 Jun 2022 02:06 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:06 PM IST
सार
धोनी अब ड्रोन के जरिए किसानों की मदद करेंगे। ड्रोन के उपयोग से किसानों को कीटनाशक और खरपतवार नाशक का छिड़काव करने में आसानी होगी। इससे मजदूरों और किसानों की सेहत को भी कम नुकसान होगा।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ड्रोन कंपनी गरुड़ के शेयर खरीदे हैं। यह कंपनी ड्रोन्स बनाती है और देश में कृषि से जुड़ी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाती है। अब गरुड़ कंपनी ड्रोन के जरिए किसानों का काम आसान करेगी। इस कंपनी के ड्रोन फसल में कीटनाशक, खरपतवार नाशक, पानी और उर्वरक का छिड़काव आसानी से और कम समय में कर सकेंगे। इस तरह धोनी अब देश के किसानों का काम आसान करने वाले हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने गरुड़ एयरस्पेस के साथ नई पारी की शुरुआत की है। इससे पहले भी वो कपड़े, शराब और कृषि से जुड़ी कंपनियों में निवेश कर चुके हैं। अब वो ड्रोन्स की कंपनी में निवेश कर रहे हैं और ड्रोन्स भी कृषि कार्य के लिए बनाए जाएंगे।

कंपनी के लिए खुशी की बात
गरुड़ एयरस्पेस की तरफ से सोमवार को कहा गया कि धोनी का इस स्टार्टअप से जुड़ना एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है। चेन्नई में स्थापित यह कंपनी किसानों की सुविधा के लिए ड्रोन का निर्माण करती है। हालांकि, धोनी ने इस कंपनी में कितना निवेश किया है। इस बात का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं, धोनी ने गरुड़ के साथ जुड़ने के बाद कहा "मैं गरुड़ एयरस्पेस का हिस्सा बनकर खुश हूं। मैं इस कंपनी की सफलता का गवाह बनने के लिए तैयार हूं, क्योंकि ये ड्रोन के जरिए किसानों की समस्या का समाधान कर रहे हैं।" धोनी गरुड़ एयरस्पेस के साथ ब्रांड एंबेसडर और शेयरहोल्डर के रूप में जुड़े हैं।
गरुड़ एयरस्पेस के सीईओ ने जताई खुशी
गरुड़ एयरस्पेस के संस्थापक और सीईओ अग्नीश्वर जयप्रकाश ने धोनी के साथ जुड़ने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा "मैं हमेशा से ही धोनी का बड़ा प्रशंसक रहा हूं। उन्हें गरुड़ एयरस्पेस परिवार के एक हिस्से के रूप में पाना एक सपने के पूरे होने जैसा है। वो लगन के पर्याय हैं और मुझे यकीन है कि कैप्टन कूल के आने से हमारे टीम को बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।"
गरुड़ एयरस्पेस 26 शहरों में 300 ड्रोन और 500 पायलट के साथ अपनी सुविधाएं दे रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में इस कंपनी की निर्माण इकाई की शुरुआत की थी।