{"_id":"ac33915627b528be479f1722acf5ec01","slug":"ms-dhoni-before-team-india-s-departure","type":"story","status":"publish","title_hn":"किस बात पर नाराज हो गए 'कैप्टन कूल'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किस बात पर नाराज हो गए 'कैप्टन कूल'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 02 Dec 2013 12:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतम गंभीर के दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल नहीं किए जाने पर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी नाराजगी जताई और उन्हें अपना तीसरा ओपनर माना।
विज्ञापन
धोनी ने टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले कहा कि सचिन तेंदुलकर के बिना दक्षिण अफ्रीका में खेलना टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे सीरीज खेलने से उनके बल्लेबाजों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियां अच्छी होगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहले तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।
रविवार को दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले संवाददाताओं से बात करते हुए धोनी ने कहा, "अगर आप देखे तो यहां हमेशा एक नई शुरुआत होती है। हमारे बल्लेबाजों के पास वनडे खेलने का काफी अनुभव है और दौरे पर पहले वनडे सीरीज खेलने से हमारे खिलाड़ियों को टेस्ट के लिए मनोबल हासिल होगा।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "इनमें से कई खिलाड़ियों को टेस्ट से नहीं लेकिन वनडे से काफी एक्सपोजर मिला है। यह हम सभी के लिए एक नई चुनौती है। हालांकि जब आप बाहर खेलने जाते हैं तो हमेशा चुनौती होती है। वनडे सीरीज के साथ दौरा शुरू करना अच्छा है। यहां बल्लेबाज अपने शॉट्स खेलकर खुद को लय में ला सकते हैं और इसे टेस्ट सीरीज तक बरकरार रख सकते हैं।"
'गंभीर हमारे तीसरे ओपनर'
इस बीच, महेंद्र सिंह धोनी से जब टीम के तीसरे ओपनर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सबको चौंकाते हुए कहा, "यदि आप देखें तो गौतम गंभीर निश्चित तौर पर हमारे तीसरे ओपनर हैं। शिखर धवन और मुरली विजय ने हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन किया है।
ऐसे में गंभीर हमारे तीसरे ओपनर हैं। हालांकि मैं जानता हूं कि वह अभी टीम में नहीं हैं।"
नया बैटिंग ऑर्डरः 1,2,3,5,6
धोनी के इस बयान से साफ हो गया कि गौतम गंभीर अभी भी भारतीय टीम की योजनाओं में हैं। हालांकि रणजी क्रिकेट में दिल्ली की ओर से 153 रनों की पारी खेलने के बावजूद उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली। वह जनवरी 2010 के बाद भारत के लिए एक भी टेस्ट शतक नहीं लगा सके हैं।
भारतीय कप्तान से जब यह पूछा गया कि टेस्ट मैचों में सचिन के स्थान पर नंबर चार पर कौन खेलेगा तो उन्होंने कहा, "अभी हमने इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। हालांकि कोई भी किसी की जगह लेने नहीं जा रहा है। यदि संभव होगा तो नंबर चार को हटाकर नंबर 1, 2, 3, 5, 6 कही भी खिला सकते हैं।"
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, साथ ही शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)