फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MP looses his best batman Harpreet Singh Bhatia to Chhattisgarh

जिस टीम ने कराई थी IPL में एंट्री, अब हरप्रीत सिंह ने छोड़ा उसी का साथ

Tue, 07 Aug 2018 01:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 07 Aug 2018 01:44 PM IST
विज्ञापन
MP looses his best batman Harpreet Singh Bhatia to Chhattisgarh

आईपीएल में डेक्कन चार्जर्स समेत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में रह चुके हरप्रीत सिंह ने अब अपने लिए नई टीम चुन ली है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मध्यप्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले हरप्रीत अब अपने घरेलू राज्य छत्तीसगढ़ की टीम से खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से आने वाले हरप्रीत ने मध्यप्रदेश के लिए 49 प्रथम श्रेणी मैच में 42.49 की औसत से रन बनाए हैं तो 51 ए-लिस्ट मुकाबलों में उनका एवरेज तकरीबन 44 का रहा है। यही वजह थी कि डेब्यू के बाद से वह मध्यप्रदेश रणजी टीम के स्थायी सदस्य थे। 
विज्ञापन


अंडर-19 विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य रहे हरप्रीत का छत्तीसगढ़ जैसी नई टीम के साथ जुड़ने से वहां के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है। दूसरी ओर इसे मध्यप्रदेश के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। एमपीसीए (मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) ने हरप्रीत को इस संबंध में एनओसी भी जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरप्रीत साल 2016-17 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सर्वाधिक रन स्कोरर थे। 4 मुकाबलों में 145 के स्टाइक रेट से उन्होंने 211 रन बनाए थे। विजय हजारे ट्रॉफी में भी हरप्रीत ने 629 रन बनाकर अपनी ऑलराउंड प्रतिभा से चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। 

इस जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद 2017 आईपीएल में उनके साथ दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी थी। एक गलत खबर की वजह से आईपीएल में हरप्रीत के लिए बोली नहीं लगी थी। घरेलू क्रिकेट में उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर मुंबई इंडियंस टीम मैनेजमेंट उन्हें लेने के बारे में सोच रहा था, लेकिन जिस दिन आईपीएल की नीलामी चल रही थी, तब एक खबर आई और हरप्रीत के आईपीएल में खेलने के सपने को कुचल गई।

हरप्रीत सिंह का नाम उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल था जो नीलामी के लिए उपलब्ध थे। 20 फरवरी को बेंगलुरु में आईपीएल के 10वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की बोली लग रही थी। उसी दौरान खबर आई कि हरप्रीत को मुंबई के अंधेरी रेलवे स्टेशन पर कार चढ़ा देने के इल्जाम में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि गिरफ्तार हुआ क्रिकेटर हरमीत सिंह था।

25 साल के हरप्रीत और 24 साल के हरमीत दोनों ही खिलाड़ी जूनियर वर्ल्ड कप में इंडिया की तरफ से खेल चुके थे। हरप्रीत और हरमीत के चक्कर में कंफ्यूजन हो गया था। इस वजह से किसी भी फ्रेंचाइजी ने हरप्रीत को नहीं खरीदा था। हालांकि बाद में हरप्रीत सिंह को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) टीम में शामिल कर लिया गया था। हरप्रीत ने आरसीबी में चोटिल सरफराज खान की जगह ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed