{"_id":"60ec26e0-e028-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"mother-allegation-on-indian-cricketer","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय क्रिकेटर ने की मां को घर से निकालने की साजिश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय क्रिकेटर ने की मां को घर से निकालने की साजिश
चंडीगढ़/ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2013 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय क्रिकेटर मनप्रीत सिंह गोनी पर उनकी मां ने ही गंभीर आरोप लगाए हैं। मोहाली स्थित फेज 5 निवासी 70 वर्षीय मोहिंदर कौर ने सेक्टर 27 स्थित प्रेस क्लब में गोनी पर आरोप लगाए कि वह अपने भाई, भाभी और पत्नी के साथ मिलकर उसकी प्रॉपर्टी हड़पने के लिए उसे घर से निकालना चाहता है।
विज्ञापन
मां ने आरोप लगाया कि उसे जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं, जबकि पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेलने वाले मनप्रीत सिंह गोनी की मां ने आरोप लगाया कि उन्हें घर से बाहर निकालने की साजिश रचने के पीछे मनप्रीत सिंह गोनी के साथ उनके बड़े बेटे मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
फेज 5 स्थित मकान नंबर 1686 में नीचे मेहिंदर कौर अकेले रहती हैं। उसी मकान की पहली मंजिल पर बड़ा बेटा मनमोहन सिंह अपनी पत्नी के साथ रहता है, जबकि गोनी फेज 5 में अपनी पत्नी के साथ अलग से रहता है। 2008 में भी मां-बेटा का यह विवाद काफी सुर्खियों में रहा था।
विज्ञापन
बीमार मां के पास नहीं आय का साधन
मां मोहिंदर कौर ने कहा कि उनके पास आय का कोई साधन नहीं है। बीपी की बीमारी है, दवाओं का खर्च चलाने के लिए पीजी चलाया था, जिसे बड़े बटे और उसकी पत्नी ने बंद करवा दिया। गोनी को आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब ने लगभग ढाई करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, उनकी मां अच्छे इलाज को भी तरस रही है।
पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
मोहिंदर कौर ने बताया कि उन्होंने 11 जून को मोहाली के एसएसपी और थाना फेज एक में शिकायत दी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।