फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Most Searched people: Babar Azam has no place in Top-10 in Pakistan! Shubman Gill Glenn Maxwell in This List

Most Searched People: पाकिस्तान में बाबर आजम की कोई औकात नहीं! उनके देश में भी लोग इस भारतीय को कर रहे सर्च

Thu, 14 Dec 2023 03:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 14 Dec 2023 03:12 PM IST
सार

बाबर ने हाल ही में हुए विश्व कप में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद तीनों प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, इन तमाम विवादों के बावजूद वह अपने देश में ही सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्तियों की सूची में शामिल नहीं हैं।

विज्ञापन
Most Searched people: Babar Azam has no place in Top-10 in Pakistan! Shubman Gill Glenn Maxwell in This List
शुभमन गिल, बाबर आजम, विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान में बाबर आजम ही गूगल पर किए गए टॉप ट्रेंडिंग सर्च में शामिल नहीं हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शुभमन गिल को जरूर पाकिस्तान में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों में आठवां स्थान मिला है। पाकिस्तान के युवा क्रिकेटर अब्दुल्ला शफीक और सऊद शकील के अलावा उभरती प्रतिभा हसीबुल्लाह खान को भी इस सूची में जगह मिली है। पाकिस्तान सुपर लीग के सनसनी उस्मान खान को भी पाकिस्तान में सबसे अधिक खोजे जाने वाले व्यक्तियों में जगह मिली है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल इस सूची में जगह बनाने वाले अन्य क्रिकेटर हैं। सर्च इंजन पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों में व्लॉगर हरीम शाह और अलीजा सेहर शामिल हैं।
विज्ञापन


बाबर ने हाल ही में हुए विश्व कप में पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन के बाद तीनों प्रारूप की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, इन तमाम विवादों के बावजूद वह अपने देश में ही सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्तियों की सूची में शामिल नहीं हैं। भारत के शुभमन गिल आश्चर्यजनक रूप से टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं। टॉप 10 में- हरीम शाह, अलीजा सहर, टाइगर श्रॉफ, अब्दुल्ला शफीक, उस्मान खान, अनवर उल हक कलार, ग्लेन मैक्सवेल, शुभमन गिल, सऊद शकील और हसीबुल्लाह खान शामिल हैं। 
विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान में जिन टॉपिक को सबसे ज्यादा सर्च किया गया, उनकी टॉप-10 की लिस्ट में पाकिस्तान vs न्यूजीलैंड, पाकिस्तान vs अफगानिस्तान, पाकिस्तान vs ऑस्ट्रेलिया, इंडिया vs न्यूजीलैंड, पाकिस्तान vs नीदरलैंड, इंडिया vs पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, इंडिया vs ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान vs श्रीलंका और इंग्लैंड vs पाकिस्तान शामिल हैं। पाकिस्तान की टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed