{"_id":"65792cc9461ff0585900fe19","slug":"most-searched-athletes-in-2023-on-google-no-virat-kohli-rohit-sharma-shubman-gill-in-top-10-messi-ronaldo-2023-12-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Most Searched Athletes: रोहित-विराट नहीं, बल्कि इस भारतीय ने टॉप-10 में बनाई जगह; लिस्ट से मेसी-रोनाल्डो बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Most Searched Athletes: रोहित-विराट नहीं, बल्कि इस भारतीय ने टॉप-10 में बनाई जगह; लिस्ट से मेसी-रोनाल्डो बाहर
Wed, 13 Dec 2023 09:33 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 13 Dec 2023 09:33 AM IST
सार
इस लिस्ट में सबसे ऊपर एनएफएल स्टार डामर हैमलिन हैं, जो बफेलो बिल्स के लिए खेलते हैं। उनके बाद पेरिस सेंट-जर्मन और फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे हैं, जबकि एक अन्य एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स नंबर तीन पर हैं।
विज्ञापन
रोहित-विराट और रोनाल्डो मेसी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सर्च इंजन के महारथी गूगल ने साल 2023 में विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले एथलीट्स की अपनी लिस्ट का खुलासा कर दिया है। इस साल कुछ बड़े स्पोर्ट्स स्टार ने सुर्खियां बटोरीं, जिसमें क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल नस्र और लियोनेल मेसी ने इंटर मियामी में शामिल होकर दुनिया भर को चौंका दिया। हालांकि, जब विश्व स्तर पर 'सबसे अधिक खोजे गए एथलीटों' की सूची की बात आती है तो दोनों शीर्ष 10 में नहीं हैं, जो कि आश्चर्यजनक है। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा भी इस सूची से अनुपस्थित हैं। हालांकि, एक भारतीय क्रिकेटर शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रहा है।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : सोशल मीडिया
यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारत के उभरते हुए स्टार शुभमन गिल हैं। शीर्ष क्रम के इस बल्लेबाज के लिए साल 2023 शानदार रहा। उन्होंने तीनों प्रारूपों में भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की। साथ ही तीनों ही फॉर्मेट में शतक जड़े। शुभमन को भविष्य के स्टार के रूप में देखा जा रहा है। उनके प्रदर्शन ने 2023 में सभी प्रारूपों में टीम इंडिया की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शुभमन साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे गए एथलीट्स की सूची में नौवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रचिन रवींद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, शुभमन इस लिस्ट में सर्वोच्च रैंकिंग वाले क्रिकेटर नहीं हैं। न्यूजीलैंड के युवा सनसनी रचिन रविंद्र 2023 में विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए क्रिकेटर हैं। वहीं,एथलीटों में वह शुभमन से एक कदम ऊपर आठवें स्थान पर रहे। इस लिस्ट में सबसे ऊपर एनएफएल स्टार डामर हैमलिन हैं, जो बफेलो बिल्स के लिए खेलते हैं। उनके बाद पेरिस सेंट-जर्मन और फ्रांस के स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे हैं, जबकि एक अन्य एनएफएल स्टार ट्रैविस केल्स नंबर तीन पर हैं। एनबीए स्टार जा मोरेंट चौथे स्थान पर हैं जबकि बायर्न म्यूनिख और इंग्लैंड के स्ट्राइकर हैरी केन पांचवें स्थान पर रहे।
अल्काराज और जोकोविच
- फोटो : सोशल मीडिया
टेनिस में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने सातवें स्थान पर कब्जा किया। इसके बाद नए एटीपी नंबर एक स्पेन के कार्लोस अल्काराज हैं। डलास मेवरिक्स के लिए खेलने वाले बास्केटबॉल प्लेयर काइरी इरविंग 10वें नंबर पर हैं।
यहां देखें साल 2023 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए एथलीट्स-
- डामर हैमलिन (अमेरिकन फुटबॉल)
- किलियन एम्बाप्पे (सॉकर)
- ट्रैविस केल्स (अमेरिकन फुटबॉल)
- जा मोरेंट (बास्केटबॉल)
- हैरी केन (सॉकर)
- नोवाक जोकोविच (टेनिस)
- कार्लोस अल्काराज (टेनिस)
- रचिन रवींद्र (क्रिकेट)
- शुभमन गिल (क्रिकेट)
- किरी इरविंग (बास्केटबॉल)