फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Most instances of teams getting bowled out inside 80 overs in Tests since 2024 14th time news and updates

IND vs AUS: 2024 से 14वीं बार भारत टेस्ट में 80 ओवर से पहले हुआ ऑलआउट, न्यूजीलैंड-बांग्लादेश को पीछे छोड़ा

Fri, 03 Jan 2025 02:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 03 Jan 2025 02:20 PM IST
सार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी सिडनी टेस्ट में 185 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए।

विज्ञापन
Most instances of teams getting bowled out inside 80 overs in Tests since 2024 14th time news and updates
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम की बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर एक बार फिर नाकाम साबित हुई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पहली पारी सिडनी टेस्ट में 185 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। भारत ने इस मुकाबले के लिए नियमित कप्तान रोहित शर्मा को बाहर बैठाया हुआ है, लेकिन पहली पारी में इसका फायदा नजर नहीं आया। 
विज्ञापन

मैच का हाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं। दिन के खेल की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने उस्मान ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ख्वाजा के आउट होने के साथ ही स्टंप की घोषणा कर दी गई। वह दो रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 176 रन पीछे चल रही है। फिलहाल क्रीज पर सैम कोंस्टास सात रन बनाकर नाबाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बार 80 ओवर से ऑलआउट होने वाली दूसरी टीम बना भारत
भारतीय टीम ने इसके साथ ही एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम 2024 से सबसे ज्यादा बार टेस्ट में 80 ओवर से भी कम पर ऑलआउट होने वाली दूसरी टीम बन गई है। भारत अब तक 14 बार टेस्ट में 80 ओवर भी नहीं खेल सकी है। इस सूची में शीर्ष पर इंग्लैंड की टीम है जो 18 बार 80 ओवर नहीं खेल सकी है। भारत ने इस मामले में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को पीछ छोड़ा जो 13 बार 80 ओवर से पहले ऑलआउट हुए हैं। 
विज्ञापन

सिडनी में तीसरी बार नहीं बना सके 200 रन
भारतीय टीम वर्ष 2000 से तीसरी बार सिडनी में पहली पारी में 200 रन नहीं बना सकी है। भारत इससे पहले 2000 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 150 रन बना सका था, जबकि 2012 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 191 रन ही बना सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed