फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Most expensive IPL buy Chris Morris was denied single by Sanju Samson

आखिरी दो गेंद में पलटा मैच: IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पर संजू सैमसन को नहीं यकीन

Tue, 13 Apr 2021 01:39 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 13 Apr 2021 01:39 PM IST
विज्ञापन
Most expensive IPL buy Chris Morris was denied single by Sanju Samson
क्रिस मॉरिस को रन से मना करते संजू सैमसन - फोटो : ट्विटर

आईपीएल 2021 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है रोमांच का तड़का भी बढ़ता जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार रात ऐसा ही एक हाई वॉल्टेज मुकाबला देखने को मिला। जहां मैच का फैसला आखिरी गेंद में हुआ। मुकाबले में भले ही पंजाब ने राजस्थान को चार रन से मात दी हो पर राजस्थान की हार की चर्चा काफी ज्यादा है।

विज्ञापन


मैच में राजस्थान के नवनियुक्त कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पंजाब किंग्स को बल्ला थमाया। कप्तान केएल राहुल ने 50 गेंदों में ताबड़तोड़ 91 रन की पारी खेली। वहीं दीपक हुड्डा ने भी उनका बखूबी साथ निभाया, उनके बल्ले से भी 28 गेंदों में धमाकेदार 64 रन निकले। 222 रन के विशाल लक्ष्य का राजस्थान ने डटकर सामना किया।
विज्ञापन


खराब शुरुआत के बाद कप्तान संजू सैमसन ने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि जीत के मुहाने तक ले गए, लेकिन बदकिस्मती से आखिरी बॉल पर राजस्थान मैच नहीं जीत सका। कप्तान संजू सैमसन ने 63 गेंदों में 119 रनों की शानदार पारी खेली। आखिरी ओवर मे राजस्थान को जीत के लिए 13 रनों की जरूरत थी और सामने गेंदबाज थे अर्शदीप।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजू सैमसन के क्रीज पर मौजूद होने पर यह लक्ष्य संभव नजर आ रहा था। आखिरी दो गेंदों में राजस्थान को 5 रन की दरकार थी। संजू ने 5वीं बॉल पर मिल रहे सिंगल को नहीं लिया। आखिरी गेंद पर संजू ने छक्का मार कर टीम को जिताने की कोशिश की पर वे बाउंड्री पर हुड्डा को कैच थमा बैठे। 


सवाल यह उठता है कि क्या मैच का फैसला कुछ और हो सकता था अगर सैमसन ने सिंगल लेकर क्रिस मॉरिस पर भरोसा जताया होता। 2021 के ऑक्शन में मॉरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। राजस्थान ने उन्हें 16.25 करोड़ में खरीदा था। मॉरिस तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं। बतौर कप्तान डेब्यू मैच में शतक ठोकने वाले संजू भले ही टीम को जीत न दिला पाए, लेकिन फैस का दिल जरूर जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed