फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Most 200+ runs partnerships for Australia vs India, Steven Smith, Travis Head and Ricky Ponting Michael Clarke

IND vs AUS: हेड-स्मिथ ने दिलाई 2023 WTC फाइनल की याद, भारत के खिलाफ टेस्ट में दूसरी बार की 200+ रन की साझेदारी

Sun, 15 Dec 2024 12:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्बेन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Dec 2024 12:04 PM IST
सार

स्मिथ को बुमराह ने रोहित के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने अपनी 101 रन की पारी में 12 चौके लगाए। साथ ही ट्रेविस हेड के साथ मिलकर 75 पर तीन विकेट से स्कोर 317 तक ले गए। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी भी हुई।

विज्ञापन
Most 200+ runs partnerships for Australia vs India, Steven Smith, Travis Head and Ricky Ponting Michael Clarke
स्मिथ और हेड - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला ब्रिस्बेन के गाबा में जारी है। इस मैच में ट्रेविस हेड ने अपने टेस्ट करियर का नौवां शतक जड़ा। इतना ही नहीं, उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर ऑस्ट्रलियाई पारी को संवारा भी। एक वक्त 75 रन पर तीन विकेट गंवा चुके ऑस्ट्रेलिया को ये दोनों मिलकर 300 के पार ले गए। स्मिथ ने टेस्ट करियर का 33वां शतक जड़ा। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 242 रन की साझेदारी भी हुई। यह टेस्ट में दूसरी बार है जब दोनों ने भारत के खिलाफ 200 या इससे ज्यादा रन की साझेदारी की है।
विज्ञापन

विज्ञापन

इससे पहले दोनों ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल में ऐसा किया था। तब उस मैच में एक वक्त ऑस्ट्रेलिया ने 76 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हेड और स्मिथ ने मिलकर 285 रन की साझेदारी की थी। यह भारत के खिलाफ टेस्ट में इस मैच से पहले किसी भी विपक्षी टीम द्वारा आखिरी 200+ रन की साझेदारी थी। इसके बाद सीधे अब जाकर किसी ने ऐसा किया है। इस मैच में भी कंगारू टीम 75 पर तीन विकेट से उबर कर इतने स्कोर बना पाई है। स्मिथ को बुमराह ने रोहित के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने अपनी 101 रन की पारी में 12 चौके लगाए। साथ ही ट्रेविस हेड के साथ मिलकर 75 पर तीन विकेट से स्कोर 317 तक ले गए। 


भारत  के खिलाफ टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 200+ रन की साझेदारी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई
बल्लेबाज कितनी 200+ रन की साझदारी
रिकी पोंटिंग - माइकल क्लार्क 3
स्टीव स्मिथ - ट्रेविस हेड2 2

भारत के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा बार 200+ रन की साझेदारी करने वाली जोड़ी रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क की है। इन दोनों ने तीन बार ऐसा किया था। हेड और स्मिथ इस रिकॉर्ड की बराबरी से बस एक कदम दूर हैं।  ट्रेविस हेड भारत के लिए अब तक एक अनसुलझी पहेली रहे हैं। उनकी भारतीय टीम के खिलाफ पिछली सात पारियां इस प्रकार हैं- शतक (गाबा)*, 140 रन (141 गेंद), 89 रन (101 गेंद), 11 रन  (13 गेंद), 18 रन (27 गेंद), 163 रन (174 गेंद), 90 रन (163 गेंद)। वहीं, गाबा में इस टेस्ट से पहले अपनी पिछली तीन पारियों में वह खाता नहीं खोल सके थे। अब सीधे शतक लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed