{"_id":"65f83628-af69-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"morgan-took-away-match-from-our-hands-says-gilchrist","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोर्गन ने छीन लिया हमारे हाथों से मैच: गिलक्रिस्ट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोर्गन ने छीन लिया हमारे हाथों से मैच: गिलक्रिस्ट
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sun, 28 Apr 2013 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों शुक्रवार रात मिली हार से निराश नजर आ रहे किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने कहा कि इयोन मोर्गन की शानदार पारी ने उनसे मैच छीन लिया। मोर्गन ने सिर्फ 26 गेंदों पर 42 रन ठोकते हुए केकेआर को दस गेंद शेष रहते जीत दिला दी।
विज्ञापन
गिलक्रिस्ट ने कहा, ‘इस पिच पर 150 के लक्ष्य का बचाव किया जा सकता था लेकिन मोर्गन की पारी टर्निंग प्वाइंट साबित हुई और उसने मैच का रुख कोलकाता के पक्ष में मोड़ दिया। हमने गौतम गंभीर और यूसुफ पठान के विकेट जल्दी हासिल कर लिए थे और हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे थे।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'मनविंदर बिस्ला और जैक्स कैलिस ने 66 रन की साझेदारी से मैच हमारे हाथ से निकाल दिया। इसके बाद मोर्गन ने मैच के अंत में सारा अंतर पैदा कर दिया। मुझे लगता है कि 150 का लक्ष्य पर्याप्त था। हालांकि हम इसमें 10 रन और जोड़ सकते थे लेकिन जिस तरह मोर्गन खेल रहे थे तो ये रन भी कम पड़ जाते।’
विज्ञापन