फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   More than 3,500 personnel to be deployed Police ensures arrangement for first match of World Cup in Ahmedabad

ODI WC: विश्व कप के पहले मैच के लिए कड़ी सुरक्षा, 3500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात; नौ बम निरोधक दस्ते सक्रिय

Thu, 05 Oct 2023 11:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 11:45 AM IST
सार

पुलिस ने कहा है कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू हैं और 3,500 से अधिक कर्मियों और अधिकारियों का पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
More than 3,500 personnel to be deployed Police ensures arrangement for first match of World Cup in Ahmedabad
अहमदाबाद स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

क्रिकेट विश्व कप 2023 का पहला मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इस मैच के दौरान स्टेडियम की सुरक्षा के लिए गुजरात पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। पुलिस ने कहा है कि सभी सुरक्षा व्यवस्थाएं लागू हैं और 3,500 से अधिक कर्मियों और अधिकारियों का पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


अहमदाबाद सीपी जीएस मलिक ने बताया, "विश्व कप पांच अक्तूबर से शुरू हो रहा है। यहां न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच खेला जाएगा। पुलिस ने सभी इंतजाम कर लिए हैं। तीन अतिरिक्त आयुक्त, 500 होम गार्ड, 13 सहित डीसीपी रैंक के अधिकारी, 18 एसीपी सहित 3500 से अधिक का पुलिस बल तैनात किया गया है। ट्रैफिक डायवर्जन भी किया गया है जिसे हमने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। हमारे पास नौ बम निरोधक दस्ते की टीमें भी हैं। एक त्वरित प्रतिक्रिया टीम भी है, जो घटनास्थल पर निकासी का अभ्यास कर रही है।"
विज्ञापन


न्यूजीलैंड एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर इंग्लैंड से चार साल पुरानी हार का बदला लेना चाहेगा। 2019 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मैच टाई रहा था। सुपर ओवर भी टाई होने के बाद इंग्लैंड को ज्यादा बाउंड्री लगाने की वजह से विजेता घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों से बिना किसी विवाद के मैच देखने का आग्रह करते हुए जीएस मलिक ने कहा, "लोगों को शांति से मैच देखना चाहिए और एक-दूसरे के साथ कोई विवाद पैदा करने की जरूरत नहीं है। स्टेडियम के अंदर खाने की चीजें और पानी की बोतलें ले जाने की अनुमति नहीं है। लोग राष्ट्रीय ध्वज ले जा सकते हैं, लेकिन यह बिना डंडों के होना चाहिए।'' 


न्यूजीलैंड केन विलियम्सन के बिना स्टेडियम में प्रवेश करेगा, जो उनके पिछले अभियान में अहम भूमिका निभा रहे थे। इसके साथ ही उनके स्टार तेज गेंदबाज टिम साउदी भी यह मैच नहीं खेलेंगे, जिन्होंने वनडे में 214 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड का खेमा भी चोटों से अछूता नहीं रहा है, बेन स्टोक्स जिन्होंने विश्व कप के लिए वनडे क्रिकेट में अपने संन्यास से वापसी की है। वह भी चोटिल हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed