फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   monty panesar's 3 years old marriage ends, take divorce

बाउंसरों पर पेशाब करने वाले पनेसर को पत्नी ने छोड़ा

Mon, 19 Aug 2013 12:53 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 19 Aug 2013 12:53 PM IST
विज्ञापन
monty panesar's 3 years old marriage ends, take divorce

पिछले दिनों बाउंसरों पर पेशाब करके सुर्खियों में आने वाले फिरकी गेंदबाज मोंटी पनेसर को इंग्लैंड की टीम से बाहर होने के बाद एक और करारा झटका लगा है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लंबे समय तक चले विवाद के बाद पनेसर का आखिरकार अपनी पत्नी फार्मासिस्ट गुरशरण रतन से तलाक हो गया।

हाल ही में शराब के नशे में लोगों पर पेशाब करने वाले 31 वर्षीय स्पिनर ने तलाक की खबरों को बेहद गुप्त रखा था।
क्रिकेटर मोंटी पनेसर ने बाउंसरों पर पेशाब किया
विज्ञापन

लेफ्ट आर्म स्पिनर को खराब फॉर्म के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा पांच मैचों की एशेज टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया था। उनके खराब फॉर्म और गलत व्यवहार को भी उनके पारिवारिक कलह का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ब्रिटिश अखबार में छपी खबर के अनुसार, वैवाहिक संबंधों में खटास के कारण मोंटी काफी दबाव में आ गए थे। हाल ही में उन्होंने तलाक लिया है। निजी जिंदगी में संघर्ष के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ है।

पनेसर के प्रवक्ता ने भी तलाक की खबरों की पुष्टि की है। पनेसर के मित्रों के अनुसार उन्होंने अपनी पत्नी के परिवारवालों पर समस्या बढ़ाने का आरोप लगाया था।
बेदी ने पनेसर से कहा, सुधर जाओ बेटा
इस फिरकी गेंदबाज ने तीन साल पहले पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों के साथ गुरशरण से शादी की थी।

महीने की शुरुआत में पनेसर ने नशे की हालत में ब्राइटन के शूश नाइटक्लब के बाउंसरों पर पेशाब कर दिया था। बाद में उन्हें जुर्माना लगा दिया था।

इस घटना के बाद ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने उन्हें जांच पूरी होने तक टीम से बाहर कर दिया था।

पनेसर ने 2006 में नागपुर में भारत के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 48 टेस्ट (164 विकेट), 26 वनडे (24 विकेट) और एक टी-20 (2 विकेट) मैच खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed