फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भज्जी के साथ साइमंड्स की हुई थी जोरदार भिड़ंत, 10 साल बाद बोले- 'मंकीगेट' ने मुझे बर्बाद कर दिया

Sat, 03 Nov 2018 12:41 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 03 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
Monkeygate scandal screwed my international career says andrew symonds says
monkeygate

अब से कुछ हफ्तों बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होना है। इसके ठीक पहले पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने एक बयान देकर दोनों देश के बीच क्रिकेट माहौल को दोबारा गर्म कर दिया है। खिलाड़ी हैं एंड्रयू साइमंड्स और मुद्दा है ‘मंकीगेट’ प्रकरण।

Monkeygate scandal screwed my international career says andrew symonds says

दरअसल, भारत के खिलाफ 2008 में घरेलू श्रृंखला के दौरान हुए ‘मंकीगेट’ प्रकरण के बारे में साइमंड्स ने कहा कि इस केस के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पतन शुरू हुआ जिसके बाद वह काफी शराब भी पीने लगे।

Monkeygate scandal screwed my international career says andrew symonds says

साइमंड्स ने सिडनी टेस्ट में हरभजन सिंह पर उन्हें ‘बंदर’ कहने का आरोप लगाया था, लेकिन भारतीय स्पिनर ने इससे इनकार किया था। इस घटना के बाद हरभजन पर तीन मैच का प्रतिबंध लगाया गया। मगर भारतीय टीम ने इस दौरे से हटने की धमकी दी जिसके बाद इस फैसले को बदल दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Monkeygate scandal screwed my international career says andrew symonds says

इस 43 वर्षीय खिलाड़ी ने इस पूरे प्रकरण के बारे में बात करते हुए कहा कि इससे उनका करियर काफी प्रभावित हुआ। 

साइमंड्स ने ‘ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कार्पोरेशन’ से कहा, ‘इस क्षण के बाद से मेरे करियर में गिरावट शुरू हो गई। मैंने बहुत शराब पीना शुरू कर दिया। मैं दबाव महसूस करने लगा कि मैंने अपने साथी खिलाड़ियों को इस प्रकरण में फंसा दिया। मैं इसका सामना गलत तरीके से कर रहा था। मैं महसूस कर रहा था कि मैं दोषी हूं, मैंने अपने साथियों को ऐसी चीज में शामिल कर दिया जिसमें मुझे लगता है कि वे शामिल होने के हकदार नहीं थे।’ 

विज्ञापन
Monkeygate scandal screwed my international career says andrew symonds says

साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना अंतिम मैच मई 2009 में खेला था। एक महीने बाद उन्हें टीम के शराब पीने संबंधित और अन्य मुद्दों पर कई नियमों को तोड़ने के लिए विश्व टी-20 से स्वदेश भेज दिया गया था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनका अनुबंध समाप्त कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed