{"_id":"8a738c6099f7589363c59de4a40bb493","slug":"mominul-haque-s-ton-help-second-test-drawn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोमीनुल के साहस ने श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी फेरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोमीनुल के साहस ने श्रीलंका की उम्मीदों पर पानी फेरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 08 Feb 2014 05:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमार संगकारा के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी श्रीलंका को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में जीत नहीं दिला सकी।
विज्ञापन
चटगांव में खेले गए मैच के अंतिम बाएं हाथ के युवा बल्लेबाज मोमीनुल हक (नाबाद 100) के जुझारू शतकीय पारी ने श्रीलंका के 2-0 से टेस्ट सीरीज जीतने की उम्मीद को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
मोमीनुल हक के नाबाद शतक के दम पर बांग्लादेश ने श्रीलंका को दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के आखिरी दिन ड्रॉ पर रोक दिया। लेकिन मेहमान टीम यह सीरीज 1-0 से अपने नाम करने में सफल रही।
विज्ञापन
जीत के लिए मिले 467 रन के विशाल लक्ष्य का पीछे करने उतरी मेजबान टीम ने पांचवें दिन अपने कल के स्कोर बिना किसी नुकसान के 12 रन से आगे खेलना शुरू किया था और खेल के खत्म होने तक तीन विकेट पर 271 रन ही बना सका था।
मैच का कोई परिणाम निकलता नहीं देखकर मोमीनुल के शतक पूरा करते हुए मैच को ड्रॉ पर समाप्त घोषित कर दिया गया। यह उनके करियर का तीसरा टेस्ट शतक है।
मोमीनुल के अलावा अन्य बल्लेबाजों ने भी उपयोगी प्रदर्शन किया और श्रीलंका को जीत हासिल करने नहीं दिया। तमीम इकबाल (31) और शम्सुर रहमान (45) ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोडे़ जबकि इमरूल कायेस ने 25 रन का योगदान दिया।
खेल के अंतिम दिन श्रीलंका को मैच जीतने के लिए बांग्लादेश के सभी 10 विकेट झटकने थे जबकि मेजबान टीम को सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने के लिए 455 रनों की जरूरत थी।
पहली पारी में तिहरा और दूसरी पारी में शतक लगाने वाले कुमार संगकारा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। उन्होंने एक मैच में कुल 424 रन बनाए थे, जो किसी मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने थे।