{"_id":"a0251076-7b54-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"moises-henriques-ready-to-blast-in-first-test-against-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाल मचाने को बेताब ऑस्ट्रेलिया का यह युवा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धमाल मचाने को बेताब ऑस्ट्रेलिया का यह युवा
चेन्नई/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 20 Feb 2013 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंतिम एकादश में जगह पाने वाली युवा मोइजेस हेनरिक्स इस मैच को यादगार बनाना चाहते हैं। इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले हेनरिक्स ने कहा कि वे पहले टेस्ट में अपने प्रदर्शन से छाप छोड़ना चाहेंगे।
विज्ञापन
हेनरिक्स ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए अंतरराष्ट्रीय मैच खेलना अदभुत अहसास है। मुझे बेताबी से पहले टेस्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि जब मैं भारत में अभ्यास मैच खेलने आया था तो एक बार भी नहीं सोचा था कि मुझे राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हेनरिक्स को केवल अभ्यास मैच खेलने के लिए भारत दौरे पर भेजा गया था। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने मौके को जबरदस्त तरीके से भुनाया। बोर्ड प्रेसिडेंट एलेवन के खिलाफ उन्होंने शुरुआती 4 विकेट झटके थे। भारत ए के खिलाफ मैच में उन्होंने ऑलराउंड प्रदर्शन किया था। पहले उन्होंने एक विकेट लिया फिर ताबड़तोड़ 33 रन बनाए थे।
विज्ञापन
हेनरिक्स के इस दमदार प्रदर्शन के चलते ग्लेन मैक्सवेल पर तरजीह देते हुए पहले टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई अंतिम ग्यारह में मौका दिया गया है।
इस युवा ऑलराउंडर ने बताया कि कोच मिकी आर्थर ने मेरे कमरे में आकर मुझे टीम में चुने जाने की खबर सुनाई। मैनें कभी सोचा भी नहीं था कि मुझे इतनी जल्दी मौका मिलेगा। यह पूछने पर कि क्या आर्थर ने उन्हें कोई सलाह दी, हेनरिक्स ने कहा कि उन्होंने कहा कि मैं जैसा खेल रहा हूं, वैसे ही खेलता रहूं।