{"_id":"68e02571d39cbe0f110b7a1d","slug":"mohsin-naqvi-to-get-gold-medal-in-pakistan-for-stealing-asia-cup-2025-trophy-says-reports-know-2025-10-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup Row: बेशर्म PAK में अब नकवी को गोल्ड मेडल देने की पहल, खबरों में दावा- बिलावल भुट्टो करेंगे सम्मानित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup Row: बेशर्म PAK में अब नकवी को गोल्ड मेडल देने की पहल, खबरों में दावा- बिलावल भुट्टो करेंगे सम्मानित
Sat, 04 Oct 2025 01:18 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 04 Oct 2025 01:18 AM IST
सार
मोहसिन नकवी को उनकी हरकत के लिए पाकिस्तान में 'शहीद जुल्फिकार अली भुट्टो एक्सीलेंस गोल्ड मेडल' से सम्मानित किया जा सकता है। यह सम्मान उन्हें कराची में एक भव्य समारोह में दिया जाएगा, जिसकी घोषणा सिंध और कराची बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गुलाम अब्बास जमाल ने की।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी-बिलावल भुट्टो
- फोटो : ANI
विस्तार
एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख मोहसिन नकवी को एशिया कप 2025 फाइनल के बाद उनके रुख के लिए पाकिस्तान में सम्मानित किया जाएगा। पाकिस्तान के अखबार द नेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, नकवी को 'शहीद जुल्फिकार अली भुट्टो एक्सीलेंस गोल्ड मेडल' से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
ट्रॉफी लेकर भागे नकवी
एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, लेकिन मुकाबले के बाद ट्रॉफी वितरण को लेकर जो विवाद खड़ा हुआ, उसने क्रिकेट प्रशासकों और फैंस दोनों के बीच गर्मी बढ़ा दी। इससे पाकिस्तान क्रिकेट टीम और मोहसिन नकवी की खूब किरकिरी हुई थी। मैच में भारत ने पहले ही फैसला कर लिया था कि वह ट्रॉफी नकवी के हाथ से नहीं लेंगे, जबकि नकवी बेशर्मी की हद पार करते हुए ट्रॉफी और मेडल अपने साथ ले गए और एशियन क्रिकेट काउंसिल के ऑफिस तक में भेज दिया। इस घटना ने पीसीबी की साख पर सवाल खड़ा कर दिया था।

नकवी को पाकिस्तान में किया जाएगा सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब नकवी को उनकी हरकत के लिए पाकिस्तान में 'शहीद जुल्फिकार अली भुट्टो एक्सीलेंस गोल्ड मेडल' से सम्मानित किया जा सकता है। यह सम्मान उन्हें कराची में एक भव्य समारोह में दिया जाएगा, जिसकी घोषणा सिंध और कराची बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट गुलाम अब्बास जमाल ने की। आयोजकों ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी को मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण भेजा है। इसकी तारीख बिलावल की उपलब्धता तय होने के बाद घोषित की जाएगी।

बीसीसीआई ने जताई नाराजगी
नकवी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय टीम चाहें तो एसीसी के दुबई मुख्यालय आकर ट्रॉफी ले सकती है। उन्होंने साफ किया कि उन्होंने किसी भी स्तर पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से माफी नहीं मांगी है और न ही ऐसा कभी करेंगे। बीसीसीआई के प्रतिनिधि आशीष शेलार और राजीव शुक्ला ने एसीसी की बैठक में इस मुद्दे पर कड़ा एतराज जताया था और अब बोर्ड इस मामले को नवंबर में होने वाली आईसीसी की बैठक में उठाएगा। उल्लेखनीय है कि एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण माहौल बना रहा। दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबले हुए और भारतीय खिलाड़ियों ने 'नो हैंडशेक पॉलिसी' अपनाई, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भड़क गया था।