{"_id":"6730ed82467ecbfff50a98f2","slug":"mohsin-naqvi-in-talks-with-pakistan-government-officials-after-indias-refusal-to-travel-for-champions-trophy-2024-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: भारत के पाकिस्तान की यात्रा से इनकार के बाद PCB में बेचैनी, नकवी ने सरकार से शुरू की बातचीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: भारत के पाकिस्तान की यात्रा से इनकार के बाद PCB में बेचैनी, नकवी ने सरकार से शुरू की बातचीत
Sun, 10 Nov 2024 10:59 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 10 Nov 2024 10:59 PM IST
सार
पीसीबी के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "मोहसिन नकवी सरकारी अधिकारियों के संपर्क में हैं और अब इंतजार इस बात का है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ क्या निर्देश देते हैं।" इस दौरान पीसीबी अधिकारी ने भारत के पाकिस्तान की यात्रा के लिए इनकार करने के फैसले पर निराशा जताई।
विज्ञापन
मोहसिन नकवी
- फोटो : @MohsinnaqviC42
विस्तार
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी। रविवार को समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को भारतीय टीम के पाकिस्तान का यात्रा नहीं करने की जानकारी दे दी है। आईसीसी की तरफ से पीसीबी को ईमेल भेजा गया, जिसमें भारत के पाकिस्तान दौरे पर नहीं आने की जानकारी दी गई। अब अन्य रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि इस खबर ने पीसीबी की बेचैनी बढ़ा दी है। बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने पाकिस्तान सरकार के अधिकारियों से बातचीत शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार के संपर्क में हैं नकवी
पीसीबी के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, "मोहसिन नकवी सरकारी अधिकारियों के संपर्क में हैं और अब इंतजार इस बात का है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ क्या निर्देश देते हैं।" इस दौरान पीसीबी अधिकारी ने भारत के पाकिस्तान की यात्रा के लिए इनकार करने के फैसले पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, "यह अस्वीकार्य है क्योंकि भारत के पास अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से फिर से इनकार करने का कोई तार्किक कारण नहीं है। इस आयोजन की तैयारियां तय समय पर चल रही हैं और हमने आईसीसी को भारत सहित सभी टीमों के लिए सभी बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन दिया है।"

कड़ा फैसला ले सकता है पीसीबी
भारत के पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने से पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। वहीं, अटकलें लगाई जा रही हैं कि पाकिस्तान की सरकार पीसीबी को निर्देश दे सकती है कि जब तक कि भारत सरकार अपनी नीति में बदलाव नहीं करती तब तक उनकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी से लेकर आईसीसी या अन्य बहु टीम आयोजनों में भारत के साथ न खेले। इस विषय पर बात करते हुए पीसीबी के अधिकारी ने माना कि अगर भारत के खिलाफ सभी मैचों का बहिष्कार करने का कड़ा रुख अपनाया जाता है तो पाकिस्तान को वित्तीय नुकसान होगा, लेकिन वह इस स्थिति के लिए तैयार हैं।