{"_id":"62370cbaa0ef0e0f46619dd2","slug":"mohit-sharma-purple-cap-winner-of-ipl-2014-and-two-times-world-cup-player-now-becomes-net-bowler-of-gujarat-titans","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहित शर्मा: भारत के लिए दो विश्व कप खेला, 2014 में पर्पल कैप जीता, अब गुजरात ने बनाया अपना नेट बॉलर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहित शर्मा: भारत के लिए दो विश्व कप खेला, 2014 में पर्पल कैप जीता, अब गुजरात ने बनाया अपना नेट बॉलर
Sun, 20 Mar 2022 04:46 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 20 Mar 2022 04:46 PM IST
सार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन अगले हफ्ते से शुरू हो रहा है। दो नई फ्रेंचाइजी के साथ इस बार लीग में कुल 10 टीमें शामिल हो रही हैं। इसके लिए नए सिरे से और बड़े स्तर पर नीलामी भी हुई थी। यहां युवाओं को अधिक खरीदार मिले तो वहीं कई अनुभवी खिलाड़ियों के लिए कोई बोली नहीं लगी।
विज्ञापन
मोहित शर्मा
- फोटो : social media
विस्तार
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 15वां सीजन अगले हफ्ते से शुरू हो रहा है। दो नई फ्रेंचाइजी के साथ इस बार लीग में कुल 10 टीमें शामिल हो रही हैं। इसके लिए नए सिरे से और बड़े स्तर पर नीलामी भी हुई थी। यहां युवाओं को अधिक खरीदार मिले तो वहीं कई अनुभवी खिलाड़ियों के लिए कोई बोली नहीं लगी। इसमें भारत की तरफ से दो विश्व कप खेल चुके मोहित शर्मा भी ऐसे ही एक खिलाड़ी रहे, जिनमें किसी भी फ्रेंचाइजी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई।
विज्ञापन
मोहित हालांकि नीलामी में नहीं चुने जाने के बावजूद लीग का हिस्सा बन गए हैं। उन्हें गुजरात टाइटंस ने नेट गेंदबाज के तौर पर अपने साथ जोड़ा है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि 33 वर्षीय मोहित कभी आईपीएल में धोनी के खास खिलाड़ी थे और चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से सबसे अधिक विकेट लेने वाले पर्पल कैप विजेता भी रहे थे। लेकिन 2020 में सीएसके ने उन्हें रिलीज़ कर दिया और इसके बाद उनके करियर में उतार-चढ़ाव का दौर शुरू हो गया। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सीजन अपने साथ जोड़ा लेकिन वह यहां ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए।
विज्ञापन
मोहित शर्मा ने 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। उन्होंने उस सीजन 15 मैचों में 20 विकेट चटकाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें भारतीय टीम में जगह मिली थी। इसके बाद वह भारत के लिए डेब्यू करते हुए अपने पहले वनडे में ही मैन ऑफ दी मैच बने थे। शर्मा 2014 टी-20 विश्व कप और 2015 आईसीसी विश्व कप के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे। मोहित ने टीम इंडिया के लिए कुल 26 वनडे और 8 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने वनडे में 31 और टी-20 में 6 विकेट अपने नाम किए।
विज्ञापन
दाएं हाथ के इस मध्यम तेज गेंदबाज ने लीग में 86 मैच खेले और कुल 92 विकेट अपने नाम किए। वह 2014 में लीग में सबसे अधिक विकेट लेने के साथ पर्पल कैप विनर भी रहे। तब उन्होंने 16 मैचों में 23 विकेट झटके थे।