{"_id":"6040d26f8ebc3ed9132222c5","slug":"mohammed-siraj-reveals-reason-behind-virat-kohli-ben-stokes-heated-exchange","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हो गया खुलासा, सिराज को गाली देने के चलते स्टोक्स से भिड़े थे कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हो गया खुलासा, सिराज को गाली देने के चलते स्टोक्स से भिड़े थे कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 04 Mar 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली ,बेन स्टोक्स
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे टेस्ट पहले दिन मैदान पर बेन स्टोक्स से भारतीय कप्तान विराट कोहली क्यों भिड़े थे, इसका खुलासा हो गया है। दरअसल, मामला इतना तक पहुंच गया कि अंपायर वीरेंद्र शर्मा और नितिन मेनन तक को दखल देना पड़ा।
2 of 4
मोहम्मद सिराज
- फोटो : twitter
मेहमान टीम के इस ऑलराउंडर ने जब सिराज को अपशब्द कहे तो कोहली उनके (स्टोक्स) साथ चर्चा करते हुए दिखे। पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद सिराज ने इस घटना का खुलासा करते हुए कहा, 'वह मेरे खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहा था, इसलिए विराट भाई ने हस्तक्षेप किया और इससे अच्छी तरह से निपटे। मैदान पर इस तरह की चीजें होती हैं।' हालांकि, कप्तान विराट कोहली ने मैदान पर हुई इस घटना को अच्छी तरह संभाला।
3 of 4
मोहम्मद सिराज
सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दो महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (5 रन) और जॉनी बेयरस्टो (28) को अपना शिकार बनाया। इस तेज गेंदबाज ने 14 ओवर्स में 45 रन देकर दो विकेट झटके। वहीं, सिराज ने अपने प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, हमने अपनी योजना के बारे में कप्तान (विराट) से बात की। विकेट एक बल्लेबाजी विकेट है। अपनी योजना पर धैर्य बनाए रखा। विराट कह रहे थे कि हमारे पास केवल दो ही तेज गेंदबाज हैं, रोटेशन महत्वपूर्ण था। दो ओवर की गेंदबाजी करने के बाद विराट ने सुबह में इशांत की जगह लेने के लिए कहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : social media
बता दें कि चौथे टेस्ट के पहले दिन का खेल भारतीय टीम के नाम रहा। इंग्लैंड को 205 रन पर समेटने के बाद भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 15 रन और पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। फिलहाल इंग्लैंड की टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।