इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को कोहनी में चोट से परेशानी के कारण भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के प्लेइंग इलेवन में नहीं चुना गया जबकि बेन स्टोक्स सहित टीम के कुछ अन्य खिलाड़ी पेट में संक्रमण की वजह से जूझ रहे हैं। इसकी जानकारी इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को दी।
2 of 4
ईसीबी
- फोटो : सोशल मीडिया
ईसीबी के अपडेट के मुताबिक, 'जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के बरकरार रहने के कारण इस टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं। ईसीबी की मेडिकल टीम आगे इस पर अपडेट देगी।' इसके अनुसार, 'बेन स्टोक्स को पेट में गड़बड़ी है और दौरा करने वाली टीम के अन्य सदस्यों को भी इससे परेशानी है। लेकिन उन्हें मैदान से दूर रखने की उम्मीद नहीं है।'
3 of 4
जोफ्रा आर्चर
- फोटो : ट्विटर
गौरतलब है कि आर्चर इसी चोट के कारण चेन्नई में दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। आर्चर तीसरे टेस्ट में खेले थे, जिसमें उन्होंने एक विकेट चटकाया था। वहीं, स्टोक्स ने अंतिम टेस्ट के पहले दिन 55 रन की पारी खेली। अनुभवी जेम्स एंडरसन ही प्लेइंग इलेवन में मुख्य तेज गेंदबाज हैं।
4 of 4
भारत बनाम इंग्लैंड
- फोटो : social media
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और निर्णायक टेस्ट मैच का पहला दिन भारतीय टीम के नाम रहा। इंग्लैंड को 205 रन पर समेटने के बाद भारत ने स्टंप्स तक एक विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 15 रन और पुजारा आठ रन बनाकर नाबाद लौटे। फिलहाल इंग्लैंड की टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर है।