फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Siraj Hosts Mohammed Shami and Bengal Teammates at His Hyderabad Restaurant

Photos: सिराज के घर डिनर पर पहुंचे भारत के ये स्टार, शमी-आकाश भी दिखे; सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

Sat, 06 Dec 2025 04:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 06 Dec 2025 04:12 PM IST
सार

सिराज की यह मेजबानी खिलाड़ियों के बीच दोस्ती और टीम भावना को मजबूत करने वाला कदम माना जा रहा है। मैदान पर भले ही मुकाबला हो, लेकिन भारतीय क्रिकेटर्स के बीच यह दोस्ती देखने लायक रही।

विज्ञापन
Mohammed Siraj Hosts Mohammed Shami and Bengal Teammates at His Hyderabad Restaurant
शमी और सिराज - फोटो : Instagram

विस्तार

भारत के तेज़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने हैदराबाद में अपने रेस्टोरेंट में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, आकाश दीप और बंगाल टीम के अन्य खिलाड़ियों की मेजबानी की। ये खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के अपने अगले मुकाबले के लिए हैदराबाद में मौजूद हैं, जहां छह दिसंबर को बंगाल का सामना पुदुचेरी से होना है।
विज्ञापन

शमी ने शेयर की तस्वीरें
डिनर के बाद मोहम्मद शमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कीं, जो अब वायरल हो चुकी हैं। उन्होंने सिराज का धन्यवाद करते हुए लिखा, 'मोहम्मद सिराज ने मुझे और साथियों को अपने रेस्टोरेंट में बुलाया। साथ में डिनर करना और मैदान के अंदर-बाहर की बातें शेयर करना शानदार अनुभव था। बेहतरीन मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MOHAMMAD SHAMI (@mdshami.11)


विज्ञापन
विज्ञापन

सिराज का घरेलू सीजन और टीम से ब्रेक
मोहम्मद सिराज अब तक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में केवल एक मुकाबला खेले हैं, जिसमें उन्होंने चार ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया और हैदराबाद टीम ने यूपी को तीन विकेट से हराया। सिराज को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में टेस्ट सीरीज खेली थी।
विज्ञापन

शमी का फॉर्म धमाकेदार
दूसरी ओर, मोहम्मद शमी शानदार लय में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाल के मैच में सर्विसेज़ के खिलाफ 3.2 ओवर में 4/13 का शानदार स्पेल डाला। वह अभी तक 5 मैचों में 9 विकेट ले चुके हैं और औसत 19.44 रहा है। शमी पिछली बार भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेले थे और अब घरेलू क्रिकेट के जरिए वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

सैयद मुश्ताक अली पॉइंट्स टेबल
बंगाल टीम एलीट ग्रुप सी में पांच में से चार जीत के साथ 16 अंकों पर टॉप पर है। हैदराबाद टीम भी एलाइट ग्रुप बी में इतने ही अंकों के साथ शीर्ष पर है और अगला मैच जादवपुर में बिहार से खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed