फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Siraj gifts himself a BMW after memorable tour of Australia

सिराज ने तय किया 'फर्श से अर्श' तक का सफर, ऑस्ट्रेलिया से आते ही खरीदी BMW कार

Fri, 22 Jan 2021 09:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Jan 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Siraj gifts himself a BMW after memorable tour of Australia
मोहम्मद सिराज - फोटो : social media

'फर्श से अर्श' तक का सफर तय करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया से आते ही बीएमडब्ल्यू कार खरीद ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दूसरे टेस्ट में डेब्यू करने वाले सिराज ने टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। तीन टेस्ट मैचों में सिराज ने कुल 13 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई दौर पर वह टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। 26 साल के इस युवा गेंदबाज ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। सिराज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा चुनौतियों से भरा जरूर रहा लेकिन उसने इसे अपने ऊपर हावी होने नहीं दिया। पिता को खोया, गालियां खाई मगर डटा रहा। सिराज के लिए वाकई अब तक का सफर काफी मुश्किलों से भरा हुआ रहा है।
विज्ञापन


मगर सिराज ने अपनी कड़ी मेहनत और दिवंगत पिता की दुआ की बदौलत इस मुकाम पर पहुंचा है। एक वक्त वो भी था जब सिराज के पिता मोहम्मद गौस ऑटो चलाकर अपने परिवार का लालन पालन करते थे। मगर आज के समय में सिराज के पास बीएमडब्ल्यू है। एक समय वो भी था जब सिराज खुद अपने शहर के स्थानीय ईदगाह मैदान में नंगे पांव गेंदबाजी करते थे। मगर आज सिराज की गिनती टीम इंडिया के बेस्ट गेंदबाजों में होने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया से हैदराबाद लौटते ही सिराज सबसे पहले दिवंगत पिता की कब्र पर पहुंचे। यहां आकर वह काफी भावुक हो गए। अपने पिता मोहम्मद गौस की कब्र पर फूल चढ़ाकर सिराज ने उन्हें याद किया। इसके बाद वह मीडिया से मुखातिब हुए। बता दें कि पिछले साल नवंबर में सिराज के पिता का निधन हो गया था। इस तेज गेंदबाज ने भारत के लिए खेलने के सपने को पूरा करने के लिए तब ऑस्ट्रेलिया में ही रुकने का फैसला किया था। मगर अपनी जिंदगी के सबसे नाजुक मोड़ से गुजर रहे सिराज ने अपने पिता के सपने को साकार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed