फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammed Siraj addressing media in Hyderabad, Focussed on game despite racial abuse

नस्लीय टिप्पणी मामले में सिराज का खुलासा, अंपायरों ने सिडनी टेस्ट छोड़ने को कहा था

Fri, 22 Jan 2021 01:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 22 Jan 2021 01:20 PM IST
विज्ञापन
mohammed Siraj addressing media in Hyderabad, Focussed on game despite racial abuse
मोहम्मद सिराज - फोटो : ani

ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश लौटे टीम इंडिया के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने गुरुवार को हैदराबाद में प्रेस कॉन्फेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिताजी के देहांत की खबर मेरे लिए बहुत कठिन थी। मैंने घर पर भी बात की, उन्होंने मुझे कहा कि पिताजी का सपना पूरा करके आओ। मेरी मंगेतर का भी इसमें बहुत बड़ा हाथ है, उन्होंने मुझे बहुत प्रेरित किया। टीम ने भी बहुत साथ दिया।

विज्ञापन


अंपायरों ने हमें मैच छोड़ने के लिए कहा था
वहीं, नस्लीय टिप्पणी पर सिराज ने कहा, केस चल रहा है, देखते हैं न्याय मिलेगा या नहीं। अंपायर ने हमें कहा था कि आप खेल छोड़कर जा सकते हैं। मगर हमने कहा कि हम खेल का सम्मान करते हैं, हम खेल छोड़कर नहीं जाएंगे। इस युवा गेंदबाज ने कहा कि नस्लवाद प्रकरण ने मुझे मानसिक रूप से मजबूत बना दिया है।
विज्ञापन


नस्लीय घटना से अपने खेल को प्रभावित नहीं होने दिया
उन्होंने कहा कि मैंने नस्लीय घटना से अपने खेल को प्रभावित नहीं होने दिया। मैंने अपने पिता को अपना प्रदर्शन समर्पित किया और उनके सपने को साकार किया। मीडिया को संबोधित करते हुए सिराज ने कहा कि मेरे ऊपर दबाव था। तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करना चुनौतीपूर्ण था। इस युवा गेंदबाज ने आगे कहा कि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में और आत्मविश्वास लाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्रिस्तान पहुंचकर पिता को किया याद
बता दें कि टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाने वाले युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज हैदराबाद पहुंचते ही सीधे कब्रिस्तान पहुंचे। यहां आकर वह काफी भावुक हो गए। अपने पिता मोहम्मद गौस की कब्र पर फूल चढ़ाकर सिराज ने उन्हें याद किया।


सबसे अधिक 13 विकेट चटकाए
ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर सिराज ने सबसे अधिक 13 विकेट चटकाए, जिसमें पांच विकेट हॉल भी शामिल हैं। यह पांच विकेट उन्होंने ब्रिस्बेन टेस्ट के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed