{"_id":"634998d54131051f25181bff","slug":"mohammed-shami-wife-hasin-jahan-accuses-tte-of-misbehavior-during-bihar-to-kolkata-journey","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने टीटीई पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, बिहार से जा रही थीं कोलकाता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Hasin Jahan: मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने टीटीई पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप, बिहार से जा रही थीं कोलकाता
Fri, 14 Oct 2022 10:43 PM IST
रोहित राज
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 14 Oct 2022 10:43 PM IST
सार
हसीन जहां और मोहम्मद शमी की शादी साल 2014 में हुई थी। इसके बाद 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों अलग-अलग रहते हैं और एक-दूसरे को तलाक नहीं दिया है।
विज्ञापन
हसीन जहां
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेटर और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शुक्रवार को रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ के खिलाफ दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ''गुरुवार तो जब वह बिहार से कोलकाता की यात्रा कर रही थीं, तब उन्होंने उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया।''
हसीन जहां के मुताबिक वह अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद बिहार से कोलकाता लौट रही थीं। उन्हें कोलकाता जोगबनी एक्सप्रेस में एक ऊपरी बर्थ आवंटित की गई थी। हालांकि, वहां एक निचली बर्थ खाली थी और एक साथी यात्री के अनुरोध के बाद वह निचली बर्थ में शिफ्ट हो गईं।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: टी20 विश्व कप में विराट के अलावा कोई नहीं कर पाया यह कारनामा, तीसरे विश्व कप में ही रचा था इतिहास
विज्ञापन
मालदा स्टेशन के पास गुरुवार की देर रात एक टिकट चेकिंग स्टाफ वहां पहुंचा और उनके साथ बदतमीजी करने लगा और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। स्टाफ सदस्य ने उनका मोबाइल भी फेंक दिया। बाद में उन्होंने फरक्का रेलवे पुलिस में इसकी शिकायत की।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: आईसीसी की नई पहल, अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स से मिलेंगे 640 बच्चे, सीखेंगे लैंगिक समानता का पाठ
हसीन जहां और मोहम्मद शमी की शादी साल 2014 में हुई थी। इसके बाद 2018 में हसीन जहां ने शमी पर घरेलू हिंसा और मैच फिक्सिंग सहित कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने जांच में शमी को निर्दोष पाया और वो देश के लिए खेल रहे हैं। दोनों अलग-अलग रहते हैं और एक-दूसरे को तलाक नहीं दिया है।