फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami says IPL helped get my rhythm back after injury layoff 

भारत का इंग्लैंड दौरा: शमी बोले- कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं, अच्छे प्रदर्शन के लिए पिछली फॉर्म दोहराना जरूरी

Sun, 16 May 2021 10:25 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 16 May 2021 10:25 PM IST
सार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा कि इंग्लैंड दौरे पर बहुत अधिक योजनाएं बनाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। यदि हम पिछले छह महीने की फार्म को दोहराने में सफल रहते हैं तो मुझे पूरा विश्वास है कि यह दौरा हमारे लिए शानदार होगा।

विज्ञापन
Mohammed Shami says IPL helped get my rhythm back after injury layoff 
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने कहा है कि उन्होंने निलंबित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान अपनी लय हासिल कर ली है। साथ ही इस तेज गेंदबाज ने कहा कि अगर टीम पिछले छह महीने के शानदार प्रदर्शन को दोहराने में कामयाब रहती है तो ब्रिटिश दौरा भी उसके लिए सफल होगा।

विज्ञापन


बहुत अधिक योजनाएं बनाने का कोई फायदा नहीं
भारतीय टीम दो जून को साढ़े तीन महीने के ब्रिटिश दौरे के लिए रवाना होगी जहां वह कुछ छह टेस्ट मैच खेलेगी। इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से शुरू होने वाला विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी शामिल है। इसके बाद भारत चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगा। विश्व भर के देश जब कोविड-19 महामारी से जूझ रहे हैं तब शमी ने कहा कि ऐसे समय में बहुत अधिक योजनाएं बनाने का कोई फायदा नहीं है।
विज्ञापन


कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं
इस तेज गेंदबाज ने 'गल्फ न्यूज' से कहा, 'देखिए, बहुत अधिक योजनाएं बनाने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि कुछ चीजें हमारे नियंत्रण में नहीं हैं। किसने सोचा था कि यह महामारी हमारी जिदंगी के दो साल बर्बाद कर देगी। इसलिए मैं एक समय में एक श्रृंखला या एक टूर्नामेंट पर ध्यान दे रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे से पहले हमारा मनोबल बढ़ा हुआ है

अब तक 50 टेस्ट मैचों में 180 विकेट लेने वाले शमी ने कहा, 'हमने टीम के रूप में हाल में बेजोड़ क्रिकेट खेली है और निश्चित तौर पर इंग्लैंड दौरे से पहले हमारा मनोबल बढ़ा हुआ है। उन्होंने कहा, 'यदि हम पिछले छह महीने की फार्म को दोहराने में सफल रहते हैं तो मुझे पूरा विश्वास है कि यह दौरा हमारे लिए शानदार होगा।'

मैं हमेशा नहीं खेलता रहूंगा
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडीलेड टेस्ट में कलाई में चोट लगने के कारण लगातार सात टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाने वाले शमी जानते हैं कि वह हमेशा नहीं खेल सकते हैं और यही कारण है कि युवा पीढ़ी को गुर सिखाना चाहते हैं। शमी ने कहा, 'ऐसा स्वत: ही होता है। इतने वर्षों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में होने के बाद मैं युवाओं को गुर सिखाना पसंद करूंगा। मैं हमेशा नहीं खेलता रहूंगा इसलिए यदि मैं युवाओं को गुर सिखाता हूं तो यह अच्छा होगा।'

मैंने आईपीएल में अपनी लय हासिल कर ली थी
शमी ने अपनी गेंदबाजी के बारे में कहा, 'मेरा रवैया कैसा होगा इसको लेकर मैं बहुत अधिक नहीं सोचता। मैंने आईपीएल में अपनी लय हासिल कर ली थी और बाकी चीजें परिस्थितियों पर निर्भर करती हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed