फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami said that he is pain-free and aiming for comeback in Border Gavaskar Trophy against Australia

Team India: मोहम्मद शमी का कप्तान रोहित को जवाब, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने पर दिया बयान; जानें क्या कहा

Mon, 21 Oct 2024 04:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Oct 2024 04:47 PM IST
सार

शमी की टखने की सर्जरी हुई थी और वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मेडिकल स्टाफ की निगरानी में हैं। शमी ने बंगलुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद सेंटर विकेट पर गेंदबाजी की थी।

विज्ञापन
Mohammed Shami said that he is pain-free and aiming for comeback in Border Gavaskar Trophy against Australia
विराट, रोहित और शमी - फोटो : BCCI/ICC

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने दावा किया है कि वह पूरी तरह फिट हैं और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से वापसी की योजना बना रहे हैं। शमी ने पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल मैच के बाद से अब तक कोई मुकाबला नहीं खेला है। उन्होंने एक बार फिर कहा कि वह मैच फिट होने के लिए रणजी ट्रॉफी के कुछ मैच भी खेलना चाहते हैं। शमी का लक्ष्य भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से वापसी का है, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा की राय इससे उलट है। 
विज्ञापन

रोहित ने शमी की वापसी पर क्या दिया था बयान
कप्तान रोहित ने कहा था कि वह नहीं चाहते कि शमी इस दौरे पर ऑस्ट्रेलिया आएं। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताया था। रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व कहा था, ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए शमी को चुनना मुश्किल है। उन्हें एक और चोट लगी थी और उनके घुटनों में सूजन आ गई थी। इससे उनकी स्थिति थोड़ी खराब हो गई और उन्हें फिर से शुरुआत करनी पड़ी। वह डॉक्टरों और फिजियो के साथ एनसीए में हैं। हम अनफिट शमी को ऑस्ट्रेलिया नहीं ले जाना चाहते। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह 100 प्रतिशत फिट हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी बोले-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में अभी समय
शमी की टखने की सर्जरी हुई थी और वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मेडिकल स्टाफ की निगरानी में हैं। शमी ने बंगलुरू में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद सेंटर विकेट पर गेंदबाजी की थी। पर्थ में 22 नवंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली पांच मैच की टेस्ट सीरीज का जिक्र करते हुए शमी ने कहा, मैंने रविवार को जिस तरह गेंदबाजी की, उससे मैं खुश हूं। मैं इससे पहले आधे रन-अप से गेंदबाजी कर रहा था क्योंकि मैं ज्यादा दबाव नहीं लेना चाहता था। लेकिन कल मैंने पूरे रन-अप से गेंदबाजी की। मुझे अब कोई दर्द नहीं है। हर कोई लंबे समय से सोच रहा है कि मैं ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए जा पाऊंगा या नहीं लेकिन अभी इसमें थोड़ा समय है।
विज्ञापन

शमी ने यह भी कहा कि वह मौजूदा रणजी ट्रॉफी में अपने राज्य की टीम बंगाल के लिए कुछ मैच खेलना चाहेंगे। उन्होंने कहा, मेरे दिमाग में सिर्फ यही चीज सुनिश्चित करना है कि मैं फिट रहूं और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए मैं कितना मजबूत रह सकता हूं। मुझे पता है कि ऑस्ट्रेलिया में किस तरह के आक्रमण की जरूरत होती है। मुझे मैदान पर ज्यादा समय बिताना होगा। मैं इससे पहले कुछ रणजी मैच खेलना चाहता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed