फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami is yet to regain full match fitness remaining out of Bengal's squad for Ranji Trophy fixtures

Ranji Trophy: मोहम्मद शमी की मैदान पर वापसी में हो रही देरी, रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल की टीम में नाम नहीं

Wed, 09 Oct 2024 04:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 09 Oct 2024 04:40 PM IST
सार

शमी टखने में चोट से जूझ रहे थे जिस कारण उन्हें इस साल की शुरुआत में सर्जरी करानी पड़ी थी। शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद से ही बाहर चल रहे हैं और अब तक वापसी नहीं कर सके हैं।

विज्ञापन

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी मैदान पर वापसी करने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन उनका मैच फिटनेस हासिल करने का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से शमी के वापसी करने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका था। अब रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मुकाबलों के लिए भी शमी का नाम बंगाल की टीम में शामिल नहीं है। 
विज्ञापन

शमी टखने में चोट से जूझ रहे थे जिस कारण उन्हें इस साल की शुरुआत में सर्जरी करानी पड़ी थी। शमी पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद से ही बाहर चल रहे हैं और अब तक वापसी नहीं कर सके हैं। भारत को 16 अक्तूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है और देखना दिलचस्प होगा कि चयनकर्ता इस सीरीज के लिए शमी को टीम में शामिल करते हैं या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शमी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वापसी करने से पहले घरेलू क्रिकेट में खेलने की इच्छा जताई थी जिससे वह मैच फिटनेस हासिल कर सकें। उन्होंने कहा था, अगर मुझे टेस्ट फिटनेस देखने के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना पड़ा तो मैं ऐसा करूंगा। सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि जो भी अगली चुनौती हो मैं उसके लिए पूरी तरह फिट रहूं। 
विज्ञापन

ऋद्धिमान साहा ने की बंगाल में वापसी 
शमी की अनुपस्थिति के बावजूद बंगाल टीम में अनुभवी विकेटकीपक बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा की वापसी हुई है और वह इस सीजन के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में शामिल हैं। इसके अलावा शीर्ष क्रम के बल्लेबाज सुदीप चटर्जी भी टीम में हैं। 2007 में बंगाल के लिए डेब्यू करने वाले साहा ने 2022 में बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के साथ असहमति के बाद टीम से राहें जुदा कर ली थी। वह त्रिपुरा में मेंटर और खिलाड़ी के तौर पर जुड़े थे, लेकिन अब एक बार फिर बंगाल की जर्सी में उतरने के लिए तैयार हैं। अनुस्तुप मजूमदार की अगुआई में 19 सदस्यीय बंगाल टीम की घोषणा हुई है। बंगाल का 11 अक्तूबर से उत्तर प्रदेश से मुकाबला होगा। इसके बाद टीम बिहार के खिलाफ मैच खेलेगी। 

बंगाल की टीम इस प्रकार है...
अनुस्तुप मजूमदार (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी, सुदीप चटर्जी, ऋद्धिमान साहा, शाहबाज अहमद, अभिषेक पोरेल, रितिक चटर्जी, एविलिन घोष, शुवम डे, आकाश दीप, मुकेश कुमार, सूरज जयसवाल, मोहम्मद कैफ, प्रदीप्ता प्रमाणिक, आमिर गनी, युधाजीत गुहा, रोहित कुमार और ऋषभ विवेक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed