फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammed Shami and Hasin Jahan's elder daughter statement on dispute
WI Inning
173/6 (17.3 ov)
Target: 224
Shamar Springer 4(1)*
Sherfane Rutherford 32 (19)
WI need 51 runs in 15 remaining balls

शमी-हसीन विवाद पर सौतेली बेटी ने तोड़ी चुप्पी, दिया यह बड़ा बयान

Wed, 14 Mar 2018 03:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 03:48 PM IST
विज्ञापन
Mohammed Shami and Hasin Jahan's elder daughter statement on dispute
Mohammed Shami

टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी से जुड़ा विवाद सामने आने के बाद हसीन जहां की बड़ी बेटी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। दोनों के बीच आपसी विवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह मसला शांति के साथ जितनी सुलझा लिया जाए उतना बेहतर होगा।

विज्ञापन


बता दें कि हसीन जहां की बड़ी बेटी उनके पहले पति शेख सैफुद्दीन के साथ रहती हैं। हसीन और शेख का साल 2010 में तलाक हो गया था, जिसके बाद कोर्ट ने दोनों बेटियों की जिम्मेदारी हसीन जहां को सौंप दी थी, लेकिन शमी से शादी करने के बाद हसीन ने दोनों बेटियों को उनके असली पिता शेख सैफुद्दीन के पास भेज दिया था।

विज्ञापन
Trending Videos

Mohammed Shami and Hasin Jahan's elder daughter statement on dispute
mohammed shami and hasin jahan

हसीन की बड़ी बेटी फिलहाल 11वीं क्लास में पढ़ती है, जबकि छोटी बेटी छठी क्लास में पढ़ रही है। सैफुद्दीन ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां मोहम्मद शमी को भी पापा कहकर बुलाती हैं और इससे उन्हें कभी कोई आपत्ति नहीं हुई। वह दोनों शमी और हसीन से बहुत प्यार करती हैं।

वहीं हसीन की बड़ी बेटी ने बताया कि हाल ही में कई लोगों ने उनसे सौतेले पिता शमी और मां हसीन जहां के विवाद पर बातचीत की थी। ऐसे में उन्होंने सभी से सिर्फ यही कहा कि दोनों के बीच शांति के साथ मामला जितनी जल्दी सुलझा लिया जाए, उतना बेहतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed