फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammad shami troll on twitter after ashok vatika journey in sri lanka

शमी फिर से हुए ट्रोल: यूजर्स ने कहा भाई गाय को मां बोले या सीता को बहुत कन्फ्यूजन है यार 

Fri, 11 Aug 2017 09:36 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 11 Aug 2017 09:36 PM IST
विज्ञापन
mohammad shami troll on twitter after ashok vatika journey in sri lanka
टीम इंडिया - फोटो : aajtak
श्रीलंका में अशोक वा‌टिका की सैर की फोटो सोशल मीडिया में शेयर करने के बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर सोशल मीडिया में लोगों ने एक बार फिर निशाना साधा है। एक यूजर्स ने कहा कि जब आप सीता को मां नहीं कह सकते तो मोहम्मद के आगे साहब शब्द लगाने की उम्मीद आपसे नहीं की जा सकती।
विज्ञापन


एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि आपको सीता की बजाय मां सीता कहना चाहिए। कृपया करके आप इस पर गौर करें। वैसे आप एक सच्चे भारतीय हैं इसे प्रूव करने की जरूरत नहीं है।  
विज्ञापन

 

 इस पर एक अन्य यूजर्स ने कहा कि भाई गाय को मां बोले या सीता को बहुत कन्फ्यूजन है यार।
 
 

आप भूल गए हैं कि आप मुस्लिम हैं?

mohammad shami troll on twitter after ashok vatika journey in sri lanka
टीम इंडिया - फोटो : aajtak
कुछ लोगों ने शमी की सराहना भी की। उन्हें ताकीद भी दिलाई कि शुक्रवार को आप मंदिर घूम रहे हैं। आप भूल गए हैं कि आप मुस्लिम हैं? एक ने कहा कि भारतीय का सम्मान करने पर हम आप पर गर्व करते हैं। कुछ क्रिकेट फैन्स ने लिखा कि आप अपने ट्रोल करने वालों को सटीक जवाब देते हैं। हमें आप पर गर्व है। 

वहीं एक यूजर्स ने कहा कि अरे शमी यार ये क्या कर दिया? अशोक वाटिका जाकर इस्लाम के लिए आपने यह पाप किया है। अब आप मुस्लिम नहीं रहे। फिर से इस्लाम को अपनाओ और निकाह करो। 
 

शमी भाई आपके खिलाफ फतवा जारी हो सकता है

mohammad shami troll on twitter after ashok vatika journey in sri lanka
टीम इंडिया - फोटो : aajtak
गौर हो कि मोहम्मद शमी ने फोटो शेयर की जिसमें लिखा कि अपहरण करने के बाद रावण ने सीता को यहीं रखा था। 
 
शमी को अपनी पत्नी की फोटो शेयर करने की वजह से भी इससे पहले सोशल मी‌डिया में ट्रोल किया गया था। एक यूजर्स ने तो ट्रोल करने वाले पर ही कमेंट किया, उसने लिखा कि शमी भाई आपके खिलाफ फतवाा जारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed