फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Shami is set to take part in domestic cricket for Bengal for a comeback in the Indian team

Team India: भारतीय टीम में कब वापसी करेंगे मोहम्मद शमी? खुद दी जानकारी; घरेलू क्रिकेट खेलने पर कही ये बात

Sat, 03 Aug 2024 04:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 03 Aug 2024 04:13 PM IST
सार

शमी पिछले साल भारत को वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद से बाहर चल रहे हैं। शमी की फरवरी में सर्जरी हुई थी और तब से वह इससे उबर रहे हैं।

विज्ञापन
Mohammad Shami is set to take part in domestic cricket for Bengal for a comeback in the Indian team
मोहम्मद शमी - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम में वापसी करने को लेकर संशय में है। हालांकि, शमी भारतीय जर्सी में वापस आने से पहले घरेलू क्रिकेट में खेलेंगे। शमी पिछले साल भारत को वनडे विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद से बाहर चल रहे हैं। शमी की फरवरी में सर्जरी हुई थी और तब से वह इससे उबर रहे हैं। इस भारतीय गेंदबाज ने हालांकि बेंगलुरु स्थिति राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में नेट्स पर गेंदबाजी करना शुरू कर दिया था। 
विज्ञापन

बंगाल के लिए कुछ मुकाबले खेलेंगे शमी
शमी ने कोलकाता में एक कार्यक्रम में कहा, यह कहना मुश्किल है कि मैं कब वापसी करूंगा। मैं काफी कोशिश कर रहा हूं, लेकिन उम्मीद है कि भारतीय जर्सी पहनने से पहले आप मुझे बंगाल की जर्सी में देखेंगे। मैं बंगाल के लिए दो-तीन मैच खेलने के लिए वापस आऊंगा और इसके लिए तैयारी करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसीसीआई ने घरेलू क्रिकेट खेलना किया था अनिवार्य
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारतीय टीम में वापसी करने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना अनिवार्य किया था। बीसीसीआई ने सभी क्रिकेटरों को राष्ट्रीय जिम्मेदारी से मुक्त रहने पर घरेलू क्रिकेट खेलने के निर्देश दिए थे। हालांकि, रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को इससे छूट मिली हुई है। बीसीसीआई ने यह निर्णय घरेलू क्रिकेट को महत्व देने के लिए लिया था जिससे खिलाड़ियों की फिटनेस और फॉर्म बरकरार रह सके। 
विज्ञापन

आईपीएल और टी20 विश्व कप में भी नहीं खेले थे शमी
शमी ने कहा कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनकी चोट इतनी गंभीर होगी कि वह आईपीएल 2024 और टी20 विश्व कप जैसे महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में नहीं खेल सकेंगे। शमी ने कहा, 'मैंने नहीं सोचा था कि चोट इतनी गंभीर होगी। लेकिन वनडे विश्व कप के दौरान यह काफी गंभीर होती चली गई और मैं भी चोट के साथ खेलने का जोखिम नहीं ले पा रहा था। यहां तक कि डॉक्टरों को भी उम्मीद नहीं थी कि चोट इतनी गंभीर बन जाएगी और ठीक होने में इतना समय लेगी।' मालूम हो कि शमी गुजरात टाइटंस के लिए 2024 आईपीएल में नहीं खेले थे और टी20 विश्व कप टीम का भी हिस्सा नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed