{"_id":"6427109178ff749c31084c96","slug":"mohammad-shami-becomes-18th-bowler-to-take-100-wickets-in-ipl-14th-indian-to-do-so-2023-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohammad Shami Record: ब्रावो और मलिंगा के क्लब में शामिल हुए मोहम्मद शमी, यह कारनामा करने वाले 14वें भारतीय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mohammad Shami Record: ब्रावो और मलिंगा के क्लब में शामिल हुए मोहम्मद शमी, यह कारनामा करने वाले 14वें भारतीय
Fri, 31 Mar 2023 10:25 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 31 Mar 2023 10:25 PM IST
सार
चेन्नई के खिलाफ मैच में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने ड्वेन ब्रावो और लसिथ मलिंगा के खास क्लब में भी जगह बना ली।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2023 का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बेहतरीन लय में थे। उन्होंने अपने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके साथ ही उन्होंने ड्वेन ब्रावो और लसिथ मलिंगा जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खास क्लब में जगह बना ली। शमी आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो चुके हैं। वह ऐसा करने वाले 18वें गेंदबाज और 14वें भारतीय हैं।
शमी ने 94वें आईपीएल मैचों में 101 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 15 रन देकर तीन विकेट रहा। आईपीएल में उन्होंने हर 21वीं गेंद पर विकेट लिया है और 8.50 के इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं। इस लीग में वह एक विकेट लेने के लिए औसतन 29 रन खर्च करते हैं।
शमी ने चेन्नई के खिलाफ मैच में डेवोन कॉन्वे को आउट करने के साथ ही यह खास उपलब्धि अपने नाम की। इसके बाद उन्होंने शिवम दुबे को भी पवेलियन भेजा। ड्वेन ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 161 मैचों में 183 विकेट हासिल किए हैं। इसके बाद श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा का नाम आता है, जिनके नाम 122 मैचों में 170 विकेट हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज अमित मिश्रा हैं, जिन्होंने 154 मैच में 166 विकेट हासिल किए हैं।

A cracking delivery to get his 1⃣0⃣0⃣th IPL wicket 🔥🔥@MdShami11 picks the first wicket of #TATAIPL 2023!
विज्ञापन विज्ञापन
Follow the match ▶️ https://t.co/61QLtsnj3J#GTvCSK pic.twitter.com/hN0qgJ2rFo— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2023
शमी ने चेन्नई के खिलाफ मैच में डेवोन कॉन्वे को आउट करने के साथ ही यह खास उपलब्धि अपने नाम की। इसके बाद उन्होंने शिवम दुबे को भी पवेलियन भेजा। ड्वेन ब्रावो आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने 161 मैचों में 183 विकेट हासिल किए हैं। इसके बाद श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा का नाम आता है, जिनके नाम 122 मैचों में 170 विकेट हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज अमित मिश्रा हैं, जिन्होंने 154 मैच में 166 विकेट हासिल किए हैं।
200 का स्कोर बनाने से चूकी चेन्नई
इस मैच में गुजरात की टीम ने तीसरे ओवर में ही पहली सफलता हासिल कर ली थी। डेवोन कॉन्वे छह गेंद में सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए थे। इस समय चेन्नई का स्कोर सिर्फ 14 रन था। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने मोईन अली के साथ मिलकर पारी संभाली और तेजी से रन बनाए। अली 17 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हो गए, लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे। इसके बाद एक छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन गायकवाड़ आक्रामक अंदाज में रन बनाते रहे। वह 18वें ओवर में आउट हुए, तब चेन्नई का स्कोर 151 रन था। इसके बाद शिवम दुबे ने 19 और धोनी ने 17 रन की पारी खेल चेन्नई का स्कोर सात विकेट पर 178 रन तक पहुंचाया।