फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Rizwan Speech in New Zealand during tri series between New Zealand, Bangladesh and Pakistan

Mohammad Rizwan: ट्राई सीरीज के बीच धर्मगुरु बने मोहम्मद रिजवान, न्यूजीलैंड में मस्जिद के अंदर दिया भाषण

Mon, 10 Oct 2022 02:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 10 Oct 2022 02:21 PM IST
सार

पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज के दौरान रिजवान न्यूजीलैंड की एक मस्जिद में पहुंच गए। यहां उन्होंने भाषण दिया और कीवी खिलाड़ी को तोहफे में कुरान भी दी। 
 

विज्ञापन
Mohammad Rizwan Speech in New Zealand during tri series between New Zealand, Bangladesh and Pakistan
मोहम्मद रिजवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड में ट्राई सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में बांग्लादेश की टीम भी शामिल है। पाकिस्तान ने ट्राई सीरीज में अपने शुरुआती दो मैच जीत लिए हैं और सबसे बेहतर स्थिति में है। इस सीरीज के बीच पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान न्यूजीलैंड की एक मस्जिद में पहुंच गए। यहां उन्होंने कुरान में लिखी बातें कहीं और मस्जिद में भाषण दिया। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ब्लेयर टिकनर को कुरान भी तोहफे में दी। 
विज्ञापन


रिजवान के साथ पाकिस्तान की टीम के कई खिलाड़ी मस्जिद पहुंचे थे। यहां उन्होंने दुआ की और स्थानीय लोगों से भी मिले। रिजवान ने इस दौरान कहा कि अल्लाह के सिवा कोई पालने वाला नहीं है। रिजवान का यह भाषण सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


IND vs SA: भारत ने दूसरा वनडे सात विकेट से जीता, सीरीज में 1-1 से बराबरी की, श्रेयस अय्यर का नाबाद शतक

यह पहला मौका नहीं है, जब रिजवान को खेल के दौरान कुरान या इस्लाम से जुड़े कामों में देखा गया है। रिजवान इससे पहले भी मैच के दौरान नमाज अदा कर चुके हैं। कुरान पढ़ते हुए उनकी तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। एशिया कप 2022 में भारत के खिलाफ मैच से पहले उन्हें टीम की बस में कुरान पढ़ते देखा गया था। 

मोहम्मद रिजवान इस ट्राई सीरीज के बाद पाकिस्तान की टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे। यहां टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का पहला मुकाबला भारत के साथ है। दोनों टीमें 23 अक्तूबर को अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। 2021 टी20 विश्व कप में भी भारत और पाकिस्तान ने पहला मैच आपस में खेला था और इस मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया था। टीम इंडिया अब पाकिस्तान से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी। भारतीय खिलाड़ी पहले ही ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और अभ्यास कर रहे हैं। 

AUS vs ENG: हेल्स-बटलर के तूफान में उड़ा ऑस्ट्रेलिया, वॉर्नर भी नहीं जिता सके मैच, इंग्लैंड ने आठ रन से हराया

टी20 विश्व कप के लिए दोनों टीमें

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

रिजर्व खिलाड़ीः मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।

पाकिस्तानी टीमः बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन शाह आफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

रिजर्व खिलाड़ी: मोहम्मद हारिस, फखर जमान और शाहनवाज दहानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed