फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad rizwan gave Quran to matthew hayden now he reads it daily

हेडन का इस्लाम प्रेम: रिजवान ने तोहफे में दी थी कुरान, मैथ्यू हेडन बोले- वह खूबसूरत पल कभी नहीं भूलूंगा

Fri, 12 Nov 2021 05:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 12 Nov 2021 05:53 PM IST
सार

पाकिस्तान के बल्लेबाजी कोच मैथ्यू हेडन ने बताया है कि वो लगभग रोजाना कुरान पढ़ रहे हैं। उन्हें मोहम्मद रिजवान ने कुरान का अंग्रेजी अनुवाद तोहफे में दिया था। इसके बाद उन्होंने यह किताब पढ़नी शुरू की। 

विज्ञापन
Mohammad rizwan gave Quran to matthew hayden now he reads it daily
मैथ्यू हेडन बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोहम्मद रिजवान ने उन्हें तोहफे में कुरान का अंग्रेजी अनुवाद भेंट किया था। इसके बाद से वो समय निकालकर कुरान पढ़ते हैं और वो लगभग रोजाना ऐसा करते हैं। हेडन ने बताया कि वो मूल रूप से ईसाई हैं, लेकिन वो इस्लाम को समझना चाहते हैं। 
विज्ञापन


हेडन ने इस्लाम और कुरान पर बात करते हुए न्यूज कॉर्प ऑस्ट्रेलिया को कई बातें बताई हैं। उन्होंने कहा कि मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम बहुत अच्छे इंसान और खिलाड़ी हैं। उन्होंने बातचीत के दौरान उस पल को याद किया जब रिजवान ने उन्हें कुरान तोहफे में दी थी और कहा कि वो उस लम्हें को कभी नहीं भूलेंगे। इसके बाद दोनों ने रिजवान के साथ कुरान और इस्लामिक मान्यताओं को लेकर लगभग आधे घंटे तक बात भी की।  
विज्ञापन


पाकिस्तान टीम से प्रभावित हैं हेडन
हेडन ने आगे बताया कि पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों की आध्यात्मिकता से वो काफी प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि सलात के समय सभी खिलाड़ी बाकी काम छोड़कर अपनी प्रार्थना करते हैं। यदि ये खिलाड़ी लिफ्ट के अंदर या बाहर भी रहते हैं तब भी सलात करना नहीं भूलते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास खराब
धार्मिक स्वतंत्रता के मामले में पाकिस्तान क्रिकेट का इतिहास अच्छा नहीं रहा है। यहां योहाना यूसुफ नाम के बल्लेबाज को अपना धर्म बदलकर खेलना पड़ा था। बाद में वो मोहम्मद यूसुफ के नाम से जाने गए। उनके अलावा दानिश कनेरिया को हिंदू होने की वजह से टीम से बाहर कर दिया गया था। कई बार खिलाड़ी उनके साथ बैठकर भोजन करना भी पसंद नहीं करते थे। हालांकि हेडन को नई पाकिस्तान टीम ने सहजता से स्वीकार किया है और अनुभव यूसुफ और कनेरिया से अलग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed