फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Rizwan becomes First batsman to score one thousand t20 runs in a year

रिजवान का नया कीर्तिमान: एक साल में 1000 टी-20 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने, बाबर दूसरे नंबर पर

Thu, 11 Nov 2021 11:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 11 Nov 2021 11:32 PM IST
सार

पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में 67 रनों की पारी के साथ इतिहास रच दिया है। रिजवान एक साल में 1000 टी-20 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दूसरे नंबर पर हैं। 

विज्ञापन
Mohammad Rizwan becomes First batsman to score one thousand t20 runs in a year
मोहम्मद रिजवान - फोटो : social media

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रनों की पारी खेली और इस साल अपने 1000 टी-20 रन पूरे कर लिए। रिजवान दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक साल में 1000 टी-20 रन बनाए हैं। इस मामले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने इस साल टी-20 में 826 रन बनाए हैं। इस साल बाबर और रिजवान की जोड़ी जबरदस्त फॉर्म में रही है और इन दोनों ने इस साल कई रिकॉर्ड बनाए हैं। 
विज्ञापन


रिजवान ने इस साल 23 टी-20 मैच खेले हैं और सिर्फ 20 बार ही उन्हें बल्लेबाजी करना का मौका मिला है। इस दौरान उन्होंने 86.08 की औसत से कुल 1033 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 10 अर्धशतक के साथ एक शतक भी निकला है। रिजवान एकमात्र बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक साल में एक हजार से ज्यादा टी-20 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन


हर फॉर्मेट में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
  • टेस्ट में सबसे पहले एक हजार रन क्लेम हिल ने बनाए थे। उन्होंने 1902 में यह कारनामा किया था। 
  • वनडे में सबसे पहले एक हजार रन डेविड गावर ने बनाए थे। उन्होंने 1983 में यह कमाल किया था।
  • टी-20 में सबसे पहले एक हजार रन मोहम्मद रिजवान ने बनाए हैं। उन्होंने 2021 में यह कारनामा किया है। 

बाबर- रिजवान की जोड़ी सबसे सफल
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने सेमीफाइनल मैच में 71 रनों की साझेदारी की। इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में ये दोनों साथ में 402 रन बना चुके हैं। टी20 वर्ल्ड कप किसी दूसरी जोड़ी ने इतने रन नहीं बनाए हैं। वहीं बाबर अपने पहले टी-20 वर्ल्डकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके हैं। इस वर्ल्डकप में अब तक बाबर छह मैचों में 303 रन बना चुके हैं। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने उनके पहले टी-20 वर्ल्डकप में 265 रन बनाए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed