{"_id":"5b5eb7a34f1c1b827d8b572d","slug":"mohammad-kaif-slams-media-on-article-of-media-house-on-sc-st-players-in-indian-test-cricket-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में एसटी\/एससी आरक्षण पर भड़के मोहम्मद कैफ, मीडिया पर दागे तीखे सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट में एसटी/एससी आरक्षण पर भड़के मोहम्मद कैफ, मीडिया पर दागे तीखे सवाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:48 PM IST
विज्ञापन
आखिरी मैच खेलने के 12 साल बाद क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मोहम्मद कैफ एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में एक वेबसाइट में लिखे गए आर्टिकल से वह इतने नाराज हुए कि उन्होंने मीडिया और पत्रकारों पर ही सवाल उठा दिए।
विज्ञापन
दरअसल, एक वेबसाइट पर भारतीय क्रिकेट में आरक्षण और जातिगत भेदभाव को लेकर आर्टिकल छपा था। इस आर्टिकल में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के क्रिकेटर्स और भारतीय क्रिकेट में उनके चयन की बात लिखी गई थी।
विज्ञापन
आर्टिकल के मुताबिक, टेस्ट स्टेटस हासिल करने के 86 साल में भारतीय क्रिकेट में 290 खिलाड़ियों में से केवल 4 खिलाड़ी ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हैं।
विज्ञापन
इस आर्टिकल पर मोहम्मद कैफ ने कड़ी आपत्ति जताई है। कैफ ने मीडिया को आड़े हाथों लेते हुए ट्वीट किया- कितने प्राइम टाइम जर्नलिस्ट SC या ST है। आपके संस्थान में कितने सीनियर एडिटर SC या ST हैं। शायद खेल ही एक ऐसा क्षेत्र है, जहां जाति के सभी बाधाओं को सफलतापूर्वक तोड़ा गया है। खिलाड़ी एकता के साथ खेलते हैं, लेकिन हमारा पत्रकार नफरत फैला रहा है।
How many prime time journalists are SC or ST or for that matter how many senior editors in your organisation are SC or ST. Sports is perhaps one field which has successfully broken barriers of caste,players play with inclusiveness but then we have such journalism to spread hatred https://t.co/ludDNpPi3x
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 29, 2018