फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Kaif Appointed Captain of Ranji Debutants Chhattisgarh

लॉर्ड्स के 'हीरो' रहे मोहम्मद कैफ ने अब रणजी में रचा इतिहास

Tue, 19 Jul 2016 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 19 Jul 2016 04:11 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Kaif Appointed Captain of Ranji Debutants Chhattisgarh
- फोटो : PTI

13 जुलाई 2002 में लॉर्ड्स में अपने लाजवाब खेल के दम पर टीम इंडिया को ऐतिहासिक जीत दिलाने मोहम्मद कैफ ने अब रणजी में इतिहास बना दिया है। लंबे समय से मैदान से दूर रहे टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज कैफ को छत्तीसगढ़ रणजी टीम का पहला कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ रणजी टीम आगामी सत्र से पहली बार देश के सबसे बड़े क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत करने जा रही है। टीम का कप्तान बनाए जाने पर खुशी जताते हुए पैफ ने ट्विटर पर पोस्ट किया, "छत्तीसगढ़ का पहला कप्तान चुने जाने पर बेहद खुशी हो रही है। नई यात्रा और युवा प्रतिभाओं के साथ आगे बढ़ने को लेकर काफी उत्साहित हूं।"
विज्ञापन


साथ ही कैफ ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के अधिकारी और टीम के कोच सुलक्षण कुलकर्णी के साथ ट्विटर पर एक फोटो भी साझा की है। कैफ एक बेहतरीन बल्लेबाज होने के साथ ही एक नायाब क्षेत्ररक्षक भी माने जाते थे। कैफ पिछले साल आंध्र की टीम से खेले थे। छत्तीसगढ़ उनकी तीसरी रणजी टीम (उत्तर प्रदेश और आंध्र) होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अंतरराष्ट्रीय करियर में कैफ ने जमाए हैं 3 शतक

Mohammad Kaif Appointed Captain of Ranji Debutants Chhattisgarh

अपने समय के बेजोड़ बल्लेबाज रहे मोहम्मद कैफ को 13 जुलाई 2002 में इंग्लैंड के लॉर्ड्स में नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार के रूप में जाना जाता है। उन्होंने उस मैच में नाबाद 87 रनों की पारी खेलकर टीम के 326 रनों के बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने में अपना अहम योगदान दिया था।

वह 10 साल पहले तक टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन इस बीच घरेलू स्तर पर लगातार क्रिकेट भी खेलते रहे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए 13 टेस्ट खेले हैं जिसमें 624 रन बनाए थे। उनकी बेस्ट पारी वेस्टइंडीज के खिलाफ रही जब उन्होंने 148 रन बनाए थे। वहीं वनडे क्रिकेट में वह काफी सफल रहे।

कैफ ने 32 की औसत से 125 वनडे मैच खेले जिसमें 110 पारियों में  2753 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 17 अर्धशतक लगाए हैं।     
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed