{"_id":"61d886055bbf301153520443","slug":"mohammad-kaif-and-binny-included-in-india-s-team-for-legends-league-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"Legends League Cricket: फिर भारत की जर्सी में दिखेंगे मोहम्मद कैफ और बिन्नी, 20 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Legends League Cricket: फिर भारत की जर्सी में दिखेंगे मोहम्मद कैफ और बिन्नी, 20 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
Fri, 07 Jan 2022 11:57 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओमान
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:57 PM IST
सार
एलएलसी के पहले सत्र में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर भाग लेंगे। इसमें तीन टीमें भाग लेंगी जिसमें भारत, एशिया और शेष विश्व की टीमें शामिल हैं।
विज्ञापन
स्टुअर्ट बिन्नी और मोहम्मद कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहम्मद कैफ और स्टुअर्ट बिन्नी को 20 जनवरी से मस्कट में शुरू हो रहे ‘लीजेंड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी)’ के लिए भारत महाराजा टीम में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट के आयुक्त रवि शास्त्री ने कहा,‘कैफ और बिन्नी का भारतीय क्रिकेट में बहुत बड़ा योगदान है। मुझे लगता है कि लीग में भी उनकी बड़ी भूमिका होगी।’
एलएलसी के पहले सत्र में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर भाग लेंगे। इसमें तीन टीमें भाग लेंगी जिसमें भारत, एशिया और शेष विश्व की टीमें शामिल हैं। साल 2022 क्रिकेट के फैंस के लिए तोहफा लेकर आया है। भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और हरभजन सिंह 20 जनवरी से ओमान में शुरू हो रहे लीजेंड्स लीग क्रिकेट में खेलते दिखेंगे।
इस टू्र्नामेंट में वह इंडिया महाराजा टीम की तरफ से खेलेंगे। एलएलसी संन्यास ले चुके क्रिकेटरों की पेशेवर लीग है। इसमें तीन टीमें हिस्सा लेंगी। इंडिया महाराज के अलावा एशिया और शेष विश्व बाकी की दो टीमें हैं।
विज्ञापन
भारत के ये खिलाड़ी खेलेंगे टूर्नामेंट
इनमें इरफान पठान, यूसुफ पठान, एस बद्रीनाथ, आरपी सिंह, प्रज्ञान ओझा, नमन ओझा, मनप्रीत गोनी, हेमंग बदानी, वेणुगोपाल राव, मुनाफ पटेल, संजय बांगड़, नयन मोंगिया और अमित भंडारी शामिल हैं। संजय हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कोच नियुक्त गए हैं। वहीं, इरफान फिलहाल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं।
एशिया लायंस में श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाड़ीएशिया लायंस टीम में पाकिस्तान और श्रीलंका के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें शोएब अख्तर, शाहिद अफरीदी, सनथ जयसूर्या, मुथैया मुरलीधरन, कामरान अकमल, चमिंडा वास, रोमेश कालूवितर्णा, तिलकरत्ने दिलशान, अजहर महमूद, उपुल थरंगा, मिसबाह उल हक, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, मोहम्मद यूसुफ और उमर गुल शामिल हैं।