ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले ही पाकिस्तान को लगा झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को ऐडिलेड में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच से पहले ही पाकिस्तान को जोरदार झटका लगा है। टीम में तुरुप का इक्का माने जाने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान कूल्हे में फ्रैक्चर के कारण वर्ल्ड कप से बाहर हो गए है।
7 फुट एक इंच लंबे बांए हाथ के इस तेज गेंदबाज को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के दौरान कूल्हे में दर्द की शिकायत आई थी। लेकिन कप्तान मिसबाह उल हक की जिद के चलते इरफान ने अपना स्पेल पूरा किया। हालांकि अगले निर्णायक लीग मैच में वह आयरलैंड के खिलाफ नहीं खेल पाए थे।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान मैच जीत तो गई लेकिन उनकी टीम के घातक गेंदबाज इरफान चोटिल हो गए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आए आधिकारिक बयान के मुताबिक इरफान वर्ल्ड कप टूर्नामेंट से बाहर हो गए है। उन्हें कूल्हे में फ्रेंक्चर के चलते बाहर किया गया है। उनके स्थान पर एहसान आदिल खेलेंगे।
इरफान की कमी पाक टीम को खलेगी
मोहम्मद इरफान भले ही वर्ल्ड कप में विकेटों के मामले में उतना कमाल न कर पाए हों लेकिन अपनी घातक बाउंसरों से उन्होंने बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। दक्षिण अफ्रीका के खिला हुए 'करो या मरो' मैच में इरफान ने तीन विकेट झटके थे।
उनके स्थान पर टीम में आए तेज गेंदबाज एहसान आदिल आयरलैंड के खिलाफ सिर्फ एक सफलता मिली। आयरलैंड के खिलाफ इरफान की अनुपस्थिति से उनके चोटिल होने की बात पता चली थी। लेकिन मंगलवार को पाक टीम के फिजियोथेरपिस्ट ब्रेड जॉनसन की रिपोर्ट के बाद टीम को झटका लगा है।
एक्सरे रिपोर्ट के अनुसार उनकी चोट गंभीर है। इसलिए वह वर्ल्ड कप से बाहर कर दिए गए है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच में इरफान की अनुपस्थिति पाकिस्तान को निसंदेह खलेगी, क्योंकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिशेल जॉनसन, मिशेल स्टॉर्क और शेन वॉटसन जैसे घातक गेंदबाज है जो बाउंसर फेंकने में उस्ताद माने जाते है।