अजहर का अमेरिकी महिला संग शादी से इंकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले तक मीडिया में यह खबर चर्चा में थी कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तीसरी शादी रचा ली है। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस पूर्व क्रिकेटर ने अपनी नई शादी से इंकार कर दिया है।
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 20 दिसंबर की शाम को ट्विटर पर ट्वीट के जरिए अपनी सफाई दी और लिखा कि मेरी तीसरी शादी के बारे में जो खबरें आ रही हैं वो गलत और झूठी है। कृप्या खबर छापने से पहले सही जानकारी जुटा लें।
News about my 3rd marriage is incorrect and false. Please check facts before publishing @timesofindia @DainikBhaskar @dna @ZeeNews
— mohammed azharuddin (@mpazhar) 20-दिसंबर-2015
एक अखबार का दावा था, अमेरिकन महिला को अजहर ने बताया था अपनी बीवी
पहले ऐसी खबरें आ रही थी कि अजहर ने अमेरिकन महिला शानन मैरी से शादी कर ली है। अब अजहर इस खबर को गलत बता रहे हैं। महाराष्ट्र टाइम्स की खबर के अनुसार अजहर शनिवार को मुंबई में जब अपने ड्राइवर जान मुहम्मद के घर गए तो उन्होंने वहां शानन को अपनी पत्नी बताया था। वह उस घर शोक मनाने गए थे। उनके ड्राइवर की कुछ दिन पहले ही मौत हो गई थी।
पिछले दिनों नई दिल्ली में इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) में इंडियन एसेस और फिलीपींस मावेरिक्स के बीच के मुकाबले दौरान 52 वर्षीय अजहर और शानन एक साथ दिखे थे।
उनकी पहली शादी नौरिन के साथ हुई थी जिसके उनके 2 बेटे हुए। 1996 में दोनों का तलाक हो गया और इसके बाद अजहर ने मॉडल और अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी कर ली थी। हालांकि यह जोड़ी भी ज्यादा देर तक नहीं चली और 2010 में दोनों का अलगाव हो गया।
अजहर ने अपने शानदार करियर में टीम इंडिया के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे मैच खेले हैं। यह स्टायलिश बल्लेबाज अपने शुरुआती करियर में उस समय चर्चा में आया जब अपने शुरुआती 3 टेस्ट मैचों में 3 शतक ठोंक दिया। वह भारत के सफलतम कप्तानों में हैं। हालांकि 2000 में उनके करियर का अंत बेहद खराब रहा जब मैच फिक्सिंग के कारण उन पर खेल से आजीवन बैन लगा दिया गया। बाद में 2012 में कोर्ट ने यह बैन हटा लिया लेकिन तब तक उनका करियर खत्म हो चुका था।