फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Mohammad Asif Trolled for Calling Deepti Sharma Cheater after Wicket of Mankading in IND vs ENG

Deepti Sharma Mankading: फिक्सिंग के दोषी पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दीप्ति को कहा चीटर, फैंस ने दिया करारा जवाब

Mon, 26 Sep 2022 11:42 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 11:42 AM IST
सार

दीप्ति शर्मा को चीटर कहने के बाद पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ जमकर ट्रोल हुए हैं। फैंस ने उनसे कहा कि जिस खिलाड़ी ने कुछ पैसों के लिए अपने देश का सम्मान बेंच दिया। उसे इस मामले पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है। 
 

विज्ञापन
Mohammad Asif Trolled for Calling Deepti Sharma Cheater after Wicket of Mankading in IND vs ENG
दीप्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच मैच में दीप्ति शर्मा के मांकड़िंग करने का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अलग-अलग देश के क्रिकेटर इस मामले पर अपनी राय रख रहे हैं। हालांकि, दीप्ती ने जो भी किया, वह नियमों में रहकर किया, लेकिन खेल भावना के नाम पर दीप्ति की आलोचना की जा रही है। अब पाकिस्तान के मोहम्मद आसिफ ने भी दीप्ति को चीटर कहा है। इसके बाद भारतीय फैंस ने जमकर उनकी क्लास लगाई है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


आसिफ ने दीप्ति के मांकड़िंग करते हुए फोटो शेयर कर लिखा था "हम साफ देख सकते हैं कि उनका गेंद करने का कोई इरादा नहीं है। वह नॉन स्ट्राइक पर खड़े बल्लेबाज की तरफ देख रही हैं, ताकि उन्हें धोखा दे सकें। यह बहुत ही गलत और डरावना काम है। बेहद खराब खेल भावना।"
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके जवाब में लोगों ने आसिफ का जमकर मजाक बनाया और उन पर खूब तंज कसे। एस यूजर ने लिखा कि कुछ पैसों के लिए अपने देश को धोखा देने वाला क्रिकेटर अब संभ्रांत पुरुष की तरह बात कर रहा है। आप पूरी तरह से ठीक हैं। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि दीप्ति ने जो किया वह क्रिकेट के नियमों के अनुसार किया। दुनिया को पता है कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हमेशा खेल भावना को चोट पहुंचाई है। 



एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए लिखा "हां, मैच फिक्सिंग ही असली खेल भावना है। आसिफ भगवान आपको ताकत दे।" एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैच फिक्स करने वाले चीटिंग का हैसटैग डालने के लिए आत्मविश्वास कहां से लाए। 



क्या है मामला?
भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज के आखिरी मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 65 रन के स्कोर पर सात विकेट गंवा दिए थे। चार्लोट डीन और एमी जोन्स ने 38 रन की साझेदारी कर इंग्लैंड की वापसी कराई। 103 रन के स्कोर पर जोन्स भी आउट हो गईं, लेकिन डीन विकेट पर जमी रहीं। उन्होंने आखिरी विकेट के लिए फ्रेया डेविस के साथ 35 रन की साझेदारी कर ली थी और इंग्लैंड को जीत के करीब ले जा रही थीं। इंग्लैंड को जीत के लिए 17 रन की जरूरत थी, लेकिन तभी चार्लोट डीन दीप्ती के गेंद करने से पहले ही आगे निकल गईं और दीप्ती ने गिल्लियां बिखेर उन्हें रन आउट कर दिया। 

डीन का विकेट गिरने के साथ ही इंग्लैंड की टीम 153 के स्कोर पर सिमट गई और यह मैच 16 रन से हार गई, जबकि इस मैच में इंग्लैंड की जीत लगभग तय दिख रही थी, क्योंकि डीन और फ्रेया डेविस दोनों अच्छी लय में दिख रही थीं और दोनों ने 35 रन की साझेदारी भी कर ली थी। इस रन आउट के बाद जमकर विवाद शुरू हुआ। कई खिलाड़ियों ने इसे खेल भावना के विपरीत बताया और दीप्ति की आलोचना की। वहीं, कई खिलाड़ियों ने कहा कि दीप्ति ने कुछ गलत नहीं किया है, उन्होंने जो किया है, वह नियमों के अनुसार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed