फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mohammad amir is in for t 20 world cup 2016

वर्ल्ड कप के लिए पाक भी तैयार, टीम में 5 बड़े बदलाव

Thu, 11 Feb 2016 12:38 PM IST
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
mohammad amir is in for t 20 world cup 2016

मार्च से भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाक टीम की भी घोषणा हो गई। टीम में कई चौंकाने वाले बदलाव हुए हैं। खासकर दागी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर को टीम में शामिल किया है। जबकि तेज गेंदबाज उमर गुल टीम से बाहर कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पाक क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष शहरयार खान ने अपने तेवर तल्ख करते हुए कहा था कि अगर भारत द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज के लिए पाक टीम के साथ मैच नहीं कर सकता तो वह पाक टीम को भारत भेजकर कोई जोखिम नहीं ले सकते। हालांकि काफी ना-नुकुर के बाद उन्हेें पाक की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करनी पड़ी।
विज्ञापन


टीम के कप्तान शाहिद आफरीदी ही हैं। वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रहे उपकप्तान शहजाद अहमद को टीम में जगह नहीं मिल सकी। शहजाद की पाक में बड़ी फैन फॉलोशिप है। शहजाद की जगह नए चेहरे खुर्रम मंजूर को शामिल किया गया है। इस बल्लेबाज ने 40 के स्ट्राइक रेट से पिछले 14 घरेलु टी-20 मुकाबलों में सिर्फ 131 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में 5 बदलाव

mohammad amir is in for t 20 world cup 2016

वर्ल्ड कप टी-20 के लिए पाकिस्तान ने 5 नए चेहरों को जगह दी है। ये सभी गेंदबाज हैं, जिनका पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छा प्रदर्शन रहा है।

ये होगी पाक की 15 सदस्यीय टीम:
शाहिद आफरीदी (कप्तान), मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, उमर गुल, सरफराज अहमद, बाबर आजम, इख्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अनवर अली, मोहम्मद इरफान, वाहेब रियाज, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद नवाज, खुर्रम मंजूर और रुम्मन रायीस।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed