फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Moeen Ali will lead England side as injured Eoin Morgan ruled out of ENG vs WI series

ENG vs WI: इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन टी-20 सीरीज से बाहर, दो मैचों में मोईन अली करेंगे टीम की कप्तानी

Fri, 28 Jan 2022 01:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोज Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 28 Jan 2022 01:38 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी दो मैचों में मोईन अली इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे। टीम के नियमित कप्तान इयोन मॉर्गन चोटिल होकर टी-20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इस सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-2 से पिछड़ रही है।

विज्ञापन
Moeen Ali will lead England side as injured Eoin Morgan ruled out of ENG vs WI series
इयोन मॉर्गन - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो चुके हैं। उनके दाएं पैर की मांसपेशियों में समस्या है, जिसके चलते वो टी-20 सीरीज के आखिरी दो मैच नहीं खेलेंगे। मॉर्गन की अनुपस्थिति में मोईन अली इंग्लैंड की कप्तानी करेंगे। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने आधिकारिक सूचना देते हुए बताया है कि मॉर्गन सीरीज के आखिरी दोनों मैच नहीं खेलेंगे। अभ्यास मैच के दौरान मॉर्गन को दाएं पैर में तकलीफ हुई थी। इसके बाद वो तीसरे मैच में नहीं खेले थे। अब वो सीरीज के बाकी दो मैचों में भी नहीं खेलेंगे। 
विज्ञापन


इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड अपने बयान में कहा कि मार्गन की दाहिनी जांघ की मांसपेशियों में तकलीफ है। इस वजह से वेस्टइंडीज दौरे में अब कोई मैच नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, यह चोट बहुत गंभीर नहीं है। 
विज्ञापन


टी-20 सीरीज में पिछड़ रहा है इंग्लैंड
पांच मैचों की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से पीछे है। इस सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने नौ विकेट के बड़े अंतर से जीता था, जबकि दूसरा मैच इंग्लैंड ने एक रन से अपने नाम किया था। वहीं तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने 20 रन के अंतर से जीत हासिल की है। इस सीरीज का चौथा मैच शनिवार और आखिरी मैच रविवार को बारबाडोज में खेला जाएगा। इस दौरे में इंग्लैंड की टीम को तीन टेस्ट मैच भी खेलने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं मॉर्गन
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन खराब फॉर्म से जुझ रहे हैं। इस सीरीज के शुरुआती दो मैचों में भी उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदों में 17 रन बनाए और दूसरे मैच में 12 गेंद में 13 रन की पारी खेली। इसके बाद वो चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो चुके हैं। इससे पहले आईपीएल 2021 में भी मॉर्गन खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। टी-20 वर्ल्डकप के दौरान उन्होंने खुद को टीम से बाहर करने की बात भी कही थी। 


मोईन अली की खराब शुरुआत
इस सीरीज के पहले मैच में मोईन अली को खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन दूसरे मैच में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था। अली ने बल्ले से 31 रन की पारी खेली थी और गेंद के साथ 24 रन देकर तीन विकेट लिए थे। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। हालांकि, कप्तान बनने के बाद तीसरे मैच में वो कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने सिर्फ एक ओवर की गेंदबाजी की और 14 रन खर्चे। वहीं बल्लेबाजी के दौरान वो अपना खाता भी नहीं खोल पाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed