{"_id":"633c39a4d061476ae864e8c5","slug":"moeen-ali-turn-his-decision-on-comeback-from-test-retirement-don-t-tour-pakistan-for-test-series","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moeen Ali: शाहिद अफरीदी की राह चले मोईन अली, टेस्ट से संन्यास को लेकर फिर पलटे, पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Moeen Ali: शाहिद अफरीदी की राह चले मोईन अली, टेस्ट से संन्यास को लेकर फिर पलटे, पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे
Tue, 04 Oct 2022 07:18 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 04 Oct 2022 07:18 PM IST
सार
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर मोईन अली ने कहा है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। कुछ समय पहले ही उन्होंने कहा था कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं।
विज्ञापन
मोईन अली
- फोटो : ट्विटर @ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली भी पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी की राह पर चल रहे हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट खेलने को लेकर एक बार फिर अपना फैसला बदल लिया है। इंग्लैंड के एक अखबार के लिए लिखते हुए उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज में नहीं खेलेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा था कि वह टेस्ट में वापसी करने वाले हैं। अली पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर चुके हैं। पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी अपने संन्यास को लेकर चर्चा में रहे हैं, उन्होंने अपने करियर में तीन बार संन्यास लिया था।
मोईन अली ने इस साल के अंत में इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में वापसी की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने लिखा कि उनके करियर में टेस्ट क्रिकेट का दरवाजा बंद करने का समय आ चुका है।
IND-W vs UAE-W T20: भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक, यूएई को 104 रन से हराया

मोईन ने जून में खुलासा किया था कि नए मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम के साथ बातचीत के बाद उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने का मन बनाया है। इससे पहले 2021 में उन्होंने कहा था कि टेस्ट क्रिकेट में उनका करियर खत्म हो चुका है। उनका मानना है कि वह इस फॉर्मेट में अपना सब कुछ नहीं दे पा रहे हैं।
चोटिल जोस बटलर की जगह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले मोईन अली ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम को 4-3 के अंतर से सीरीज में जीत दिलाई। इसके बाद उन्होंने साफ किया कि वह दिसंबर में होने वाली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की टीम में वापसी नहीं करेंगे।
AB De Villiers: आईपीएल में वापसी पर बोले डिविलियर्स- मैं एक आंख के साथ खेल सकता हूं?

मोईन अली ने बताया कि उन्होंने ब्रेंडन मैक्कुलम के साथ बात की और ईमानदारी से बताया कि वह एक महीने तक फिर से होटलों में रहकर टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल सकते। मैक्कुलम ने उन्हें फोन किया था और इस दौरान दोनों के बीच काफी लंबी बात हुई। अली ने मैक्कुलम से माफी मांगी और कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए तैयार नहीं हैं। मैक्कुलम ने भी उनकी बात समझी। अली ने कहा कि वह अभी 35 साल के हैं और उन्हें कुछ न कुछ छोड़ना होगा।
T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह की जगह कौन होगा टीम इंडिया में शामिल, गावस्कर और वॉटसन ने किसे बताया दावेदार?
T20 World Cup: जसप्रीत बुमराह की जगह कौन होगा टीम इंडिया में शामिल, गावस्कर और वॉटसन ने किसे बताया दावेदार?
मोईन ने बताया कि वह मैकुलम के नेतृत्व में खेलने के लिए आकर्षित हैं, जिन्होंने इंग्लैंड की टीम में नई ऊर्जा का संचार किया और बेन स्टोक्स की कप्तानी में टीम सात में से छह मैच जीती। मोईन ने कहा, "मैं अपने क्रिकेट का लुत्फ उठाना चाहता हूं और अपने फैसले को उलट देना और फिर अपना सबकुछ देने के लिए संघर्ष करना उचित नहीं होगा। व्यस्त सीमित ओवरों के कार्यक्रम और फ्रेंचाइजी लीग के बीच मैं अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहता हूं।"
IND vs SA Video: भारतीय टीम में चुने जाने के बाद मुकेश कुमार बने 'बिनोद', सरफराज खान के साथ इस तरह मनाया जश्न
मोईन अली ने आगे कहा कि टीम में युवा खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्हें देखना सुखद है। इंग्लैंड के लिए 64 टेस्ट मैच खेलना उनका लिए सम्मान की बात है और उनका एक सपना पूरा हो चुका है।