फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   mithali raj says We are definitely going for 3-0 against new zealand

हम 3-0 से जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे, लक्ष्य होगा न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफः मिताली

Wed, 30 Jan 2019 08:18 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 30 Jan 2019 08:18 AM IST
विज्ञापन
mithali raj says We are definitely going for 3-0 against new zealand
mithali raj

कप्तान मिताली राज ने मंगलवार को दूसरे वन-डे में जीत के बाद कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का लक्ष्य न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में सूपड़ा साफ करने का है। भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच आठ विकेट से अपने नाम किया। इससे पूर्व टीम ने पहले वन-डे को नौ विकेट से जीता था। तीसरा वनडे शुक्रवार को खेला जाएगा। 

विज्ञापन


मिताली ने कहा, 'हम निश्चित तौर पर 3-0 से जीतना चाहेंगे। इसके साथ ही हम युवा खिलाड़ियों को मौका देना चाहेंगे। शुरूआत में कई लोगों ने मुझसे पूछा था कि क्या ऐसी पिचों पर स्पिनर प्रभावी गेंदबाजी कर पायेंगे। स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया और स्मृति (मंधाना) तथा जेमिमा रोड्रिगेज काफी रन बना रही हैं।'
विज्ञापन


भारतीय शीर्ष क्रम के दमदार प्रदर्शन के कारण टीम की स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर को अभी तक बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है। मिताली ने कहा, 'बल्लेबाजों को परखने का पूरा मौका नहीं मिला। एक मायने में यह अच्छा है क्योंकि जिसे भी मौका मिल रहा है वह अच्छा कर रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

टी20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत को बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'जब और जैसे भी बल्लेबाजों को मौका मिलाता वे परिस्थितियों के मुताबिक खेलते हैं। हां, हर बल्लेबाज चाहेगा कि वह मैदान पर उतरे और रन बनाए। अगले मैच में जाने से पहले हमारा आत्मविश्वास काफी बढ़ा होगा लेकिन दोनों मैच कम स्कोर वाले रहे हैं और जिसे भी मौका मिला है उसने रन बनाए।' 

मंधाना ने दोनों मैचों में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 105 और नाबाद 90 रन की पारी खेली। मिताली ने मंगलवार को 111 गेंद में नाबाद 63 रन की पारी खेली। टीम के बल्लेबाजी विभाग में अपनी भूमिका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'जब तब मैं रन बना रही हूं तब तक मैं सहायक बल्लेबाज की भूमिका या टीम की जरूरत के हिसाब से खेलने को तैयार हूं।'

झूलन गोस्वामी ने 23 रन देकर तीन विकेट लिए । स्पिन तिकड़ी एकता बिष्ट, पूनम यादव और दीप्ति शर्मा को दो दो विकेट मिले । इस तिकड़ी ने पहले एकदिवसीय में भी आठ विकेट चटकाए थे। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed