मिताली राज ने की सचिन तेंदुलकर की बराबरी, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक भी ठोका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम कोविड-19 महामारी के कारण पिछले 12 महीनों में अपना पहला मैच खेल रही है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में जारी पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका के सामने 178 रन की आसान चुनौती है। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय महिलाएं निर्धारित 50 ओवर में महज 177/9 रन ही बना पाई। भारत का स्कोर एक समय चार विकेट पर 154 रन था जो जल्द ही आठ विकेट पर 160 रन हो गया। भारत के लिए कप्तान मिताली कौर ने सर्वाधिक 50 रन बनाए।
Mithali Raj gets a fifty but is out on the very next ball
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 7, 2021
India 154/5https://t.co/9bmQnutI6y #INDvSA pic.twitter.com/FMaLcwtEmv
इस दौरान मिताली राज ने 'क्रिकेट के भगवान' कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मिताली आज अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का चौथा दशक खेल रही है। 1999 से एकदिवसीय क्रिकेट की शुरुआत करने वाली मिताली ने हर दशक में क्रिकेट खेला है। इस तरह उनका करियर 21 साल 254 दिन का हो गया। सबसे लंबे वन-डे करियर के मामले में श्रीलंकाई दिग्गज सनथ जयसूर्या को उन्होंने पछाडा़ हालांकि सचिन तेंदुलकर अब भी सबसे आगे हैं। जिनका करियर 22 साल 91 दिन लंबा रहा था।
1990s: ✅
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) March 7, 2021
2000s: ✅
2010s: ✅
2020s: ✅
Mithali Raj has now played an ODI in each of these decades! Only Sachin Tendulkar has had a longer ODI career 😮 pic.twitter.com/9xnvXOaE2c
भारत ने स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (20 गेंदों पर 14 रन) सहित तीन विकेट 40 रन के अंदर गंवा दिए, जिसके बाद मिताली (85 गेंदों पर 50) और हरमनप्रीत (41 गेंदों पर 40) ने पारी का संवारने की कोशिश की। अपना 100वां वन-डे खेल रहे हरमनप्रीत ने आक्रामक रवैया अपनाया तथा कुछ अच्छे शॉट खेले। उनकी पारी हालांकि लंबी नहीं खिची। उन्होंने लॉग ऑफ पर कैच देने से पहले छह चौके लगाए।
मिताली को क्रीज पर पांव जमाने में थोड़ा समय लगा लेकिन उन्होंने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने बाद में दीप्ति शर्मा (46 गेंदों पर 26) के साथ पांचवें विकेट के लिये 52 रन की साझेदारी की। मिताली के फुलटॉस पर आउट होने के बाद भारतीय पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। भारतीय कप्तान की पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल ने 10 ओवर में 28 रन देकर तीन विकेट लिये। स्पिनर नोनकुललेको मलाबा ने 41 रन देकर दो विकेट हासिल किए।