{"_id":"623566fba162b804cb10bf72","slug":"mithali-raj-equals-record-for-most-50-plus-scores-in-women-s-odi-world-cup-india-vs-australia-world-cup-in-auckland","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Women's World Cup: मिताली राज के बल्ले से 22 दिन बाद निकला अर्धशतक, इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's World Cup: मिताली राज के बल्ले से 22 दिन बाद निकला अर्धशतक, इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की
Sat, 19 Mar 2022 10:54 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:54 AM IST
सार
मिताली ने 22 दिन बाद अर्धशतक लगाया। पिछली फिफ्टी उन्होंने इसी साल 24 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 54 रन की पारी खेली थी। 24 फरवरी के बाद और इस मैच से पहले मिताली ने छह पारियों में 76 रन बनाए थे।
विज्ञापन
मिताली राज
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महिला वनडे विश्व कप में आज भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से है। ऑकलैंड में खेले जा रहे इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट पर 277 रन बनाए। इसमें कप्तानी मिताली राज का योगदान 68 रन का रहा। इसी के साथ मिताली ने महिला वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिताली राज
- फोटो : सोशल मीडिया
मिताली के वनडे करियर का यह 63वां अर्धशतक रहा। उन्होंने अपने 96 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। मिताली का यह रिकॉर्ड छठा वनडे विश्व कप टूर्नामेंट है। इसमें उन्होंने 12वीं बार वनडे वर्ल्ड कप में पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया। इस मामले में उन्होंने न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर डेब्बी हॉकले के रिकॉर्ड की बराबरी की।
हॉकले ने साल 1982 से 2000 के बीच वनडे वर्ल्ड कप में 12 बार पचास से ज्यादा का स्कोर बनाया था। हॉकले ने इस टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले और 42.88 की औसत से 1501 रन बनाए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100 का रहा। वहीं, मिताली ने वनडे वर्ल्ड कप में 36 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 48.19 की औसत से 1253 रन बनाए हैं। मिताली का इस टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 रन है।

भारतीय कप्तान मिताली राज
- फोटो : सोशल मीडिया
मिताली ने वनडे विश्व कप में दो शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं। ओवरऑल वनडे रिकॉर्ड की बात करें तो महिलाओं में मिताली के नाम इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 230 वनडे मैचों में 50 से ज्यादा की औसत से 7737 रन बनाए हैं।
मिताली ने 22 दिन बाद अर्धशतक लगाया। पिछली फिफ्टी उन्होंने इसी साल 24 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 54 रन की पारी खेली थी। 24 फरवरी के बाद और इस मैच से पहले मिताली ने छह पारियों में 76 रन बनाए थे।
मिताली ने 22 दिन बाद अर्धशतक लगाया। पिछली फिफ्टी उन्होंने इसी साल 24 फरवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। तब उन्होंने 54 रन की पारी खेली थी। 24 फरवरी के बाद और इस मैच से पहले मिताली ने छह पारियों में 76 रन बनाए थे।
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की बात करें तो मिताली के अलावा यास्तिका भाटिया ने 59 रन की पारी खेली। वहीं, हरमनप्रीत कौर 47 गेंदों पर 57 रन बनाकर नाबाद रहीं। पूजा वस्त्राकर ने भी 28 गेंदों पर 34 रन बनाए। इसकी बदौलत भारत ने सात विकेट पर 277 रन बनाए।