{"_id":"9f298bc0-b420-11e2-ae1a-d4ae52bc57c2","slug":"mitchell-stark-warned-england-for-ashes-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड को स्टॉर्क की चेतावनी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड को स्टॉर्क की चेतावनी
सिडनी/एजेंसी
Updated Sat, 04 May 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टॉर्क ने आगामी एशेज सीरीज के लिए इग्लैंड को कमर कसने और मेहमानों से सतर्क रहने की चेतावनी दी है। एशेज सीरीज जुलाई में इंग्लैंड में होने जा रही है।
विज्ञापन
स्टॉर्क चोट से उबरकर टीम में वापसी कर रहे हैं और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। स्टॉर्क के अलावा जेम्स पैटिनसन, रेयान हैरिस, पीटर सिडल और जैक्सन बर्ड भी टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
बकौल स्टॉर्क, ‘हमारी टीम एशेज में बेहतरीन प्रदर्शन से इंग्लिश टीम पर भारी साबित होगी। हम वहां अंडरडॉग्स की तरह होंगे और बड़े कमाल करके दिखाएंगे। हमें यकीन है कि पूरी टीम एशेज सीरीज में करिश्माई प्रदर्शन करेगी।’
विज्ञापन