{"_id":"689f0fc57bd52dc32d072514","slug":"mitchell-starc-is-the-highest-wicket-taker-in-all-formats-since-2020-shaheen-afridi-is-at-this-position-2025-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mitchell Starc: स्टार्क 2020 से सभी प्रारूपों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, शाहीन अफरीदी इस स्थान पर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mitchell Starc: स्टार्क 2020 से सभी प्रारूपों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, शाहीन अफरीदी इस स्थान पर
Fri, 15 Aug 2025 04:15 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 15 Aug 2025 04:15 PM IST
सार
दुनिया के तेज गेंदबाजों में एक जोरदार प्रतिस्पर्धा चल रही है, और जनवरी 2020 से अब तक के आंकड़े यह साफ दिखाते हैं कि किसने बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा परेशान किया है। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क शीर्ष पर हैं, जिन्होंने इस अवधि में 274 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने हाल ही में अपना 100वां टेस्ट मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। जुलाई में संपन्न हुई इस सीरीज में स्टार्क ने कुल 15 विकेट हासिल किए और टीम को 3-0 से जीत दिलाई। 35 वर्षीय गेंदबाज ने मौजूदा समय में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट (जनवरी 2020 से) लेने वाले गेंदबाज हैं।
विज्ञापन
सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज (जनवरी 2020 से)
दुनिया के तेज गेंदबाजों में एक जोरदार प्रतिस्पर्धा चल रही है, और जनवरी 2020 से अब तक के आंकड़े यह साफ दिखाते हैं कि किसने बल्लेबाजों को सबसे ज्यादा परेशान किया है। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क शीर्ष पर हैं, जिन्होंने इस अवधि में 274 विकेट झटके हैं। उनके ठीक पीछे पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी 272 विकेट के साथ मौजूद हैं। वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ ने 264 विकेट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है। ऑस्ट्रेलिया के ही पैट कमिंस 251 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं, जबकि न्यूजीलैंड के टिम साउदी ने 245 विकेट लेकर शीर्ष-पांच में जगह बनाई है।

स्टार्क ने रचा था इतिहास
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने इतिहास रचा था। अपने 100वें टेस्ट में स्टार्क ने गुलाबी गेंद से महज 2.3 ओवर में पांच विकेट झटके। उनकी घातक गेंदबाज़ के साथ-साथ साथी गेंदबाज स्कॉट बोलैंड ने हैट्रिक लेकर वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। नतीजा यह हुआ कि कैरेबियाई टीम सिर्फ 27 रन पर सिमट गई। भले ही वेस्टइंडीज टेस्ट क्रिकेट में सबसे कम स्कोर का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई, लेकिन स्टार्क ने विश्व रिकॉर्ड जरूर अपने नाम कर लिया। क्रिकेट इतिहास में इससे कम गेंदों में पांच विकेट लेने का कारनामा इससे पहले कोई गेंदबाज नहीं कर सका था। जमैका में खेला गया यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 176 रन से जीता था।