सुबह से ही ट्विटर पर #MissyouYuvi ट्रेंड कर रहा है। युवराज सिंह के फैंस अपने सुपरस्टार को याद जो कर रहे हैं। दरअसल, आज ही के दिन ठीक एक साल पहले सफेद गेंद प्रारूप में भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े मैच विजेता ने संन्यास लिया था। मुंबई में इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा लेने की घोषणा करने के दौरान न सिर्फ उनके चाहने वाले बल्कि उनकी मां शबनम और खुद युवराज बेहद भावुक हो गए थे।
2 of 9
संन्यास लेने के दौरान युवराज सिंह
- फोटो : पीटीआई
युवराज सिंह का अंतरराष्ट्रीय करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा, लेकिन 19 साल के अपने क्रिकेट करियर में एक दशक से भी ज्यादा समय तक वह टीम इंडिया के संकटमोचक रहे। अपने संन्यास के दौरान युवी ने बकायदा लंबा-चौड़ा कार्यक्रम रखा था। देशभर की मीडिया को बुलाया गया था।
3 of 9
संन्यास की घोषणा करते युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान युवराज सिंह ने अपने दिल की कसक बयां की थी। अधूरी इच्छा का इजहार किया था। मन की वह बात कह दी थी, जो उन्हें अंदर ही अंदर खाए जा रही थी। युवराज ने कहा था कि, 'मैं बता नहीं सकता कि क्रिकेट ने मुझे क्या और कितना दिया है। मैं यहां बताना चाहता हूं कि मेरे पास आज जो कुछ है, क्रिकेट ने दिया है। क्रिकेट ही वह वजह है, जिसके कारण मैं आज यहां बैठा हूं।' इस दौरान उनकी आंखें डबडबा गई।
4 of 9
युवी के संन्यास के दौरान शबनम सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पिता के अलावा युवी का पूरा परिवार उनके साथ था। मां शबनम एकदम अपने बेटे को देखती रहीं थीं। आंखों से आंसू बहते गए। अपने वक्तव्य के अंत में युवी ने अपने इस शानदार सफर के लिए परिवार और खासकर मां का धन्यवाद दिया था।
5 of 9
संन्यास के दौरान युवराज सिंह का परिवार
- फोटो : पीटीआई
युवराज ने कहा था कि, 'मैं अपने परिवार, खासतौर पर मां का धन्यवाद करना चाहूंगा, जो आज मेरे साथ यहां मौजूद हैं। मेरी मां हमेशा से मेरे लिए शक्ति का स्रोत रही है और इन्होंने मुझे दो बार जन्म दिया है।' पूरे घटनाक्रम के दौरान शबनम सिंह बेहद भावुक दिखीं।